Hindi News

वैशाली जिले को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, जीविका दीदियों से भी किया संवाद

Written by:Shyam Dwivedi
Last Updated:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा शनिवार, 24 जनवरी 2026 को वैशाली जिला पहुंची जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रगति यात्रा में घोषित योजनाओं की जानकारी ली और उनके क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।
वैशाली जिले को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, जीविका दीदियों से भी किया संवाद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 जनवरी 2026 से अपनी बहुप्रतीक्षित ‘समृद्धि यात्रा’ शुरू की है। इस यात्रा के माध्यम से सीएम नीतीश विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को परख रहे हैं और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं। शनिवार, 24 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा वैशाली जिला पहुंची जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रगति यात्रा में घोषित योजनाओं की जानकारी ली और उनके क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने ₹54 करोड़ की 25 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹98 करोड़ की 103 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों एवं स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया, सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया तथा बिहार का आगामी विकास रोडमैप भी सबके सामने रखा।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन, जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा, विधायकगण अवधेश सिंह, संजय कुमार सिंह, सिद्धार्थ पटेल, महेंद्र राम सहित राज्य सरकार के अनेक पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने की यह घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 4 लाख 83 हजार महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपये दिए गए हैं और आगे उन्हें दो लाख रुपये और दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वैशाली जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जाएगी, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में नए उद्योगों का विकास, हर गांव में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन, पंचायतों में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, प्रखंडों में डिग्री कॉलेज, उन्नत स्वास्थ्य सेवाए और खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ योजना के संकल्प के साथ सभी नागरिकों का जीवन और अधिक सरल बनाया जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews