बिहार बोर्ड परीक्षा समिति ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं और अब कक्षा 10वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। संंभावना जताई जा रही है कि 26 से 30 मार्च 2026 के बीच कभी भी परिणाम जारी किए जा सकते हैं। इसमें राज्य के टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत और अन्य सांख्यिकीय विवरण साझा किए जाएंगे।
इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर डालकर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख पाएंगे। वहीं विद्यालय से ऑरिजनल मार्कशीट प्राप्त कर पाएंगे। पिछले साल 29 मार्च 2025 को परिणाम घोषित किए गए थे और पास प्रतिशत 82.11 % रहा था।। बता दें कि बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। इसमें 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें
Bihar Board: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
परिणाम घोषित होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.biharboardonline.com
- secondary.biharboardonline.com
पास होने के लिए कितने मार्क्स है जरूरी
बिहार बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा। जो छात्र एक या दो विषय में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए सुधार का मौका दिया जाएगा। यदि किसी छात्र को लगता है कि उसे उम्मीद से कम अंक मिले हैं, तो रिजल्ट के बाद स्क्रूटिनी (Scrutiny) या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का मौका भी दिया जाएगा।
BSEB Board : मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल का नाम, स्कूल कोड
कुल प्राप्तांक, कुल अंक, रिजल्ट का स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट) आदि जानकारी दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरण ध्यान से जांच लें और किसी त्रुटि की स्थिति में तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।
Bihar Board : ऐसे स्टेप-बाय स्टेप रिजल्ट करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Bihar Board Matric Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर ‘Submit’ या ‘View’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर ले लें।