Hindi News

बिहार: राजकीय पॉलिटेक्निक सहरसा के 3 छात्रों ने किया कमाल, मिलेगा राज्यस्तरीय सम्मान, जानें…

Written by:Deepak Kumar
Published:
बिहार: राजकीय पॉलिटेक्निक सहरसा के 3 छात्रों ने किया कमाल, मिलेगा राज्यस्तरीय सम्मान, जानें…

बिहार राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद (पटना) द्वारा आयोजित डिप्लोमा पाठ्यक्रम (2022 बैच) के सभी सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार सहरसा के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ने राज्यस्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज के तीन छात्रों ने अलग-अलग अभियंत्रण शाखाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त कर संस्थान, जिला और कोसी कमिश्नरी का नाम रोशन किया है। छात्रों को राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

सहरसा कॉलेज के तीन छात्र बने राज्य टॉपर

घोषित परिणामों में असैनिक अभियंत्रण के छात्र कुबेर कुमार झा ने 89.11% अंकों के साथ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंप्यूटर साइंस अभियंत्रण के छात्र निशांत कुमार ने 88.18% अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं यांत्रिकी अभियंत्रण के छात्र अंश राज ने 86.18% अंक प्राप्त कर राज्य में शीर्ष स्थान पाया। यह सफलता संस्थान के लिए गौरव का क्षण है।

प्रिंसिपल मिथुन कुमार ने जताई खुशी

कॉलेज के प्रिंसिपल सह प्रोफेसर मिथुन कुमार ने सोमवार (25 अगस्त, 2025) को छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह छात्रों की मेहनत, लगन और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा, “हमारे छात्रों ने संस्थान, सहरसा जिला और कोसी कमिश्नरी का मान बढ़ाया है। हमें गर्व है कि छात्र लगातार राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।”

राज्यस्तरीय समारोह में होगा सम्मान

प्राचार्य ने बताया कि छात्रों को राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा, जो संभवतः 15 सितंबर को पटना के तारामंडल में आयोजित होगा। हालांकि आधिकारिक तारीख की पुष्टि अभी बाकी है। उन्होंने शिक्षकों और स्टाफ की मेहनत को भी सफलता का श्रेय दिया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Deepak Kumar
लेखक के बारे में
तेज ब्रेकिंग के साथ सटीक विश्लेषण और असरदार लेखन में माहिर हैं। देश-दुनिया की हलचल पर नजर रखते हैं और उसे सरल व असरदार तरीके से लिखना पसंद करते हैं। तीन सालों से खबरों की दुनिया से जुड़े हैं। View all posts by Deepak Kumar
Follow Us :GoogleNews