Hindi News

केंद्र का बड़ा फैसला : एक बार फिर भारत में 43 Chinese App Ban, देखें लिस्ट

Written by:Gaurav Sharma
Published:
केंद्र का बड़ा फैसला : एक बार फिर भारत में 43 Chinese App Ban, देखें लिस्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत और चीन सीमा (India and China border) पर बढ़ रही तनातनी के बाद भारत ने सैकड़ों चाइनीज एप को बंद कर दिया है। जिसके बाद एक बार चीन को झटका लग गया है। इंडिया ने 43 ऐप को बैन कर दिया है। जिसका फैसला गृह मंत्रालय (home Ministry) के Indian Cybercrime Coordination Center की रिपोर्ट आने के बाद लिया गया है। इन ऐप्स पर बैन लगाते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि इससे भारत की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा को बड़ा खतरा है। जिसे ध्यान में रखते हुए ये कार्रवाई की गई है।

भारत में उपयोग किए जाने वाले 43 मोबाइल ऐप पर भारत सरकार ने आज यानि मंगलवार को बैन लगा दिया है। इन ऐप पर रोक सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट की धारा 69(A) (Section 69 (A) of Information Technology Act) के तहत लगाया गया है। भारत सरकार ने कहा कि इन ऐप्स में ऐसे इनपुट्स थे जो भारत की एकता, संप्रभुता और सुरक्षा को खतरा पहुंचा सकते थे।

बता दें कि भारत सरकार ने इससे पहले भी कई चीनी ऐप को भारत में बैन किया है। जिसमें सबसे पॉप्यूलर ऐप टिकटॉक और पबजी गेम शामिल है। जिसकी लोकप्रियता दुनिया के कई देशों में है। लेकिन भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए इन्हें भारत में बैन कर दिया है। चीनी मोबाइल ऐप को बैन करने का निर्णय केंद्र सरकार ने उस समय लिया था, जब भारत और चीन सीमा (LAC) पर तनातनी चल रही थी।

आइए जानते है, आखिर इस बार भारत सरकार ने किन-किन चीनी मोबाइल ऐप को इंडिया में बैन किया है-

  • अली सप्लायर मोबाइल ऐप
  • अलीबाबा वर्कबेंच
  • अली एक्स्प्रेस-स्मार्ट शॉपिंग, बेटर लिविंग
  • ड्राइव विद लालामूव इंडिया
  • लालामूव इंडिया- डिलीवरी ऐप
  • अली पेय कैशियर
  • डेट इन एशिया
  • कैम कार्ड- बिजने कार्ड रिडर
  • कैम कार्ड- BCR (वेस्टर्न)
  • सोल
  • चाइनीज सोशल- डेटिंग ऐप
  • स्नेक वीडियो
  • वि डेड- डेटिंग ऐप
  • फ्री डेटिंग ऐप
  • एडोर ऐप
  • ट्रूली चाइनीज- डेटिंग ऐप
  • ट्रूली एशियप- डेटिंग ऐप
  • चाइना लव
  • डेट माइ ऐज
  • एशियन डेट
  • फ्लर्ट विश
  • गायज ओनली डेटिंग
  • ट्यूबिट- लाइव स्ट्रीम
  • वि वर्क चाइना
  • फस्ट लव लाइव
  • रिला
  • कैशियर वॉलेट
  • मैंगो टीवी
  • एमजीटीवी
  • विटीवी- टीवी वर्जन
  • विटीवी- सीडीरामा
  • विटिवी लाइट
  • डिंग टॉक
  • आइडेंटिटी वी
  • आइसोलेंड 2
  • बॉक्स स्टार
  • हीरोज इवोलवड
  • लकी लाइव
  • जैलीपॉप मैच
  • टाओबा लाइव
  • मंचकिन मैच
  • कॉन्क्विस्टा ऑनलाइन
  • हैप्पी फिश
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews