Hindi News

Alia Bhatt Pregnancy Announcement : आलिया भट्ट ने सुनाई गुड न्यूज, जल्द ही घर में आएगा नन्हा मेहमान

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Last Updated:
Alia Bhatt Pregnancy Announcement : आलिया भट्ट ने सुनाई गुड न्यूज, जल्द ही घर में आएगा नन्हा मेहमान

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के लवीडवी कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और ये खुशखबरी उन्होने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर दी है। उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “Our baby…coming soon”…ये खबर आने के बाद बड़ी तादाद में सेलेब्ल और फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गई है।

दो महीने पहले ही रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) और आलिया भट्ट (Alia bhatt) शादी के बंधन में बंधे हैं। इनकी मुलाकात फिल्म ‘ब्रह्रामत्र’ के सेट पर हुई थी और करीब 5 साल तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को इन्होने शादी की थी। ये बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में शामिल हैं और अब इन्होने गुड न्यूज़ शेयर की है। आलिया ने जो पोस्ट डाली है उसमें वो रणबीर कपूर के साथ हॉस्पिटल में दिखाई दे रही हैं। ये दोनों डिस्पले में अपने आने वाली बच्चे की झलक देख रहे हैं। फैन्स को डिस्प्ले स्क्रीन पर एक बड़ा सा हार्ट दिखाई दे रहा है। इस दौरान आलिया के फेस पर उनकी वही क्यूट स्माइल है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews