मुंबई।
मायानगरी मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है। महानायक अमिताभ बच्चन और जूनियर अभिषेक बच्चन (Amitabh Bachchan and Junior Abhishek Bachchan) के बाद फिल्म अभिनेता अनुपम खेर (Actor Anupam Kher) की मां, भाई समेत 4 पॉजिटिव कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।अनुपम खेर ने रविवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) की मां दुलारी (Dulari) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इस बात की जानकारी खुद खैर ने ट्वीट करके दी है।
अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर बता रहे हैं कि उनकी मां दुलारी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, उन्होंने बताया कि उनके भाई, भाभी और भतीजी के इतनी सावधानी बरतने के बाद भी उनको कोरोना (Coronavirus) हो गया है, हालांकि, जब एक्टर ने जब अपना कोरोना टेस्ट करवाया, तो वह नेगेटिव आया है।
This is to inform all that my mother Dulari is found Covid + (Mildly). We have admitted her into Kokilaben Hospital. My brother, bhabhi & niece inspite of being careful have also tested mildly positive.I got myself tested as well & I have tested negative. @mybmc is informed.!🙏 pic.twitter.com/EpjDIALft2
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 12, 2020






