Hindi News

Benefits Of Coriander Seed: धनिया के बीज में छिपा है सेहत का खजाना है, जानें इसके फायदे

Last Updated:
Benefits Of Coriander Seed: धनिया के बीज में छिपा है सेहत का खजाना है, जानें इसके फायदे

Benefits Of Coriander Seed: धनिया या धनिए के बीजों का इस्तेमाल इंडियन रसोई में कई तरह से किया जाता है। ये खाने के स्वाद और भी बढ़ा देता है। लेकिन क्या आप जानते है कि धनिया न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि ये आपके सेहत क लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। धनिया में कई पोषक तत्व पाए जाते है। जो पाचन शक्ति को बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन करने में काफी मददगार होते है। आइए आपको बताते है धनिया के बीज के फायदे।

खून की कमी करें दूर

धनिया के बीज आपके शरीर के अंदर खून की कमी को दूर करने का काम करते है। धनिया के बीज में आयरन की प्रचूर मात्रा पाई जाती है। ये आयरन आपके शरीर के अंदर मौजूद खून में हिमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

वजन घटाने में उपयोगी

अगर आप भी वजन घटाना चाहते है तो धनिया आपको लिए बेहतर विकल्प है। धनिया के बीज के पानी का सेवन करने से मोटापे की समस्या कम होती है। इसके लिए आपको बस 1 गिलास पानी में धनिए के बीजों को 2-3 घंटे भिगोकर रखना है। फिर धनिया के उस पानी को उबाल लें और उसे ठंडा होने के लिए रख दें। इस ठंडे पानी का सेवन करने से आप आसानी से वजन को कम कर सकते है।

आंखों की समस्या दूर करे

धनिया के बीज आंखों के लिए भी अच्छे होते है। ये आखों से जुड़ी समस्या को दूर करने में मददगार साबित होते है। धनिया को पहले थोड़ा-सा कूट कर उसे पाने में उबाले। फिर उस पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। एक बार पानी ठंडा हो जाए तो उसे छानकर रख लें। उस पानी को आंखों में 2-2 बूंद डाला करें। इससे आंखों की जलन साथ ही आंखों का दर्द भी दूर होता है।

एसिडिटी

अगर आप भी एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते है तो धनिया के बीजों का सेवन करना शुरू कर दें। ये एसिडिटी में काफी फायदेमंद माना जाता है। अक्सर गलत खान-पान की वजह से लोगों को गैस एसिडिटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में आपको धनिया को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखना है। फिर उसी पानी का इस्तेमाल आपको पीने के लिए करना है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Saumya Srivastava
लेखक के बारे में
पत्रकार बनने का सपना तो स्कूल के समय से ही था। फिर इस सपने को पंख लगाने के लिए मैंने DDU गोरखपुर से पत्रकारिता में स्नातक किया। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही सीखने के लिए मैंने अनादि टीवी में इनपुट डेस्क पर काम किया फिर डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए द सूत्र में काम किया फिर एमपी ब्रेकिंग न्यूज से जुड़ी। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की रहने वाली हूं। मैं पॉलिटिकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल पर खबरें लिखती हूं। View all posts by Saumya Srivastava
Follow Us :GoogleNews