छतरपुर,संजय अवस्थी। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों से छतरपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले कोरोना वायरस पर जीत का एक बड़ा कीर्तिमान रचा है। जिले में मौजूद तीन नगर पालिकाओं एवं 12 नगर परिषदों सहित सभी 15 नगर निकाय 100 प्रतिशत वैक्सीनेटेड हो चुके हैं। यानि जिले के सभी शहरों में लोगों ने कोरोना की वैक्सीन का कम से कम एक डोज लगवा लिया है। यह सुरक्षा चक्र तीसरी संभावित कोरोना लहर में लोगों की जान बचाने में कारगर साबित होगा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग एवं जिले के लोगों को बधाई दी है।
छतरपुर जिले ने रचा कीर्तिमान, संपूर्ण जिले के 15 निकाय हुए 100 प्रतिशत वैक्सीनेटेड
Written by:Harpreet Kaur
Published:





