जबलपुर।संदीप कुमार
आज जबलपुर में कोरोना संक्रमित पाये गये इन लोगों में केशरवानी धर्मशाला सरकारी कुआँ निवासी 24 वर्ष की युवती, उड़िया मोहल्ला छोटी ओमती निवासी 43 साल की महिला, आजाद नगर राँझी निवासी 33 साल की महिला, जियोमिन फेक्ट्री गोसलपुर के 26 वर्ष,30 वर्ष एवं 35 वर्ष के कर्मचारी, एसबीआई के एटीएम के पास कंचनपुर आधारताल निवासी 27 वर्ष का युवक, नयागांव रामपुर निवासी विक्टोरिया अस्पताल का भृत्य उम्र 34 साल, ढोलक बस्ती गोहलपुर निवासी 15 साल की बालिका, पुलिस लाइन निवासी पुलिस कैंटीन में काम करने वाली कर्मचारी की 15 साल की बेटी, सी ओ अपार्टमेंट नेपियर टाउन निवासी 39 वर्ष का पुरुष, विश्विद्यालय परिसर पचपेढ़ी निवासी 40 वर्ष की महिला, साउथ मिलौनीगंज निवासी 66 साल का पुरूष तथा शारदा नगर आईटीआई माढ़ोताल निवासी 51वर्ष की महिला शामिल है।
गौरतलब है कि जबलपुर में शुक्रवार तक पॉजिटीव केस की संख्या जो 959 थी वही अब एक हजार के करीब पहुँच गई है।जबलपुर में आज शाम तक कोरोना के 17 पॉजिटीव केस आए है।जिसमे की इन 17 मे से एसएसएफ के दो जवान भी शामिल है।वही बनारसी दास भनोट वार्ड गोरखपुर निवासी 60 साल की महिला तथा एसएएफ छठवीं बटालियन राँझी के दो जवान उम्र 26 एवं 38 वर्ष शामिल हैं । जबलपुर की अब तक की स्थिति:- कुल संक्रमित – 976, स्वस्थ हुये – 644, मृत्यु – 24






