भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) के बीच इस बार मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पहले की तरह स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) नहीं मनाया जाएगा| सभी मंत्री भोपाल में ही रहेंगे| इधर, पिछले साल मुख्यमंत्री रहते हुए लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेने वाले कमलनाथ (Kamalnath) इस बार 14 अगस्त को प्रदेश की जनता को सम्बोधित करेंगे| इसको लेकर भाजपा नेता हितेश वाजपेयी (Hitesh Bajpai) ने कमलनाथ पर हमला बोला है|
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा-‘मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे-जनसंबोधन लाइव
– दिनांक 14 अगस्त 2020- समय सायं 4 बजे से सीधा प्रसारण सायं 4:00 बजे कांग्रेस के सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर किया जाएगा।
इसको लेकर बीजेपी नेता हितेश वाजपेयी ने ट्वीट कर कमलनाथ का नाम लिए बिना निशाना साधा है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ’14 अगस्त को “सत्ता के विछोह” मे डूबे ‘कंपनी बहादुर साहब’ अपनी प्रशासनिक खुजली मिटाते हुए मध्यप्रदेश की जनता को ‘पाकिस्तान के स्थापना दिवस’ की शुभकामनाएं देंगे’| बता दें कि पाकिस्तान आजादी का जश्न 14 अगस्त को मनाता है|
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे-
– जनसंबोधन लाइव
– दिनांक 14 अगस्त 2020
– समय सायं 4 बजे सेसीधा प्रसारण सायं 4:00 बजे कांग्रेस के सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर किया जाएगा।
— MP Congress (@INCMP) August 13, 2020
*14 अगस्त को "सत्ता के विछोह" मे डूबे *कंपनी बहादुर साहब* अपनी *प्रशासनिक खुजली मिटाते हुए मध्यप्रदेश की जनता को *पाकिस्तान के स्थापना दिवस* की शुभकामनाएं देंगे ?@INCMP @OfficeOfKNath @ChouhanShivraj @BJP4India @ranashu @dhananjaybpl @sharadjmi @sandeepbhmarkar @anilbpl123
— Dr.Hitesh Bajpai MBBS (@drhiteshbajpai) August 13, 2020






