Hindi News

MP Weather: दो दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Written by:Kashish Trivedi
Published:
MP Weather: दो दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश मौसम (MP Weather) में ठंड (cold) की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के कई जिले ठंड से ठिठुरते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रदेश में अगले 2 दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इसके साथ ही साथ तापमान (temperature) की गिरावट के कारण शीतलहर और कोल्ड डे (cold day) से कपकपाते नजर आएंगे।

दरअसल मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट (alert) जारी किया है। इसके साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कुछ इलाकों में रात का तापमान 3 डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है। हालांकि बुधवार के बाद से प्रदेश मैं शीतलहर थम सकती है। इसका कारण है पश्चिम की तरफ से मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहे बादल। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी देशों के आने से ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी। पश्चिम की तरफ से कुछ बादल मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ रहे हैं। बुधवार शाम तक यह बादल आसमान में छा जाएंगे। जिससे शीतलहर से राहत मिलेगी। इसके साथ ही साथ थोड़ी गर्मी से तापमान की गिरावट भी रुक जाएगी।

Read More: MP Weather: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, कई हिस्सों में चलेगी शीतलहर

तापमान में लगातार गिरावट

बता दें कि मध्य प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने तापमान की गिरावट को देखते हुए प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं हवाओं के 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक चलने की वजह से ठंड और ठिठुरन बढ़ गई हैं। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि 2 दिन में न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री तक और गिरने की संभावना है। जबकि कोहरा नहीं होने की वजह से मौसम साफ रहेगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी।

तापमान का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के जरिए रिकॉर्ड के मुताबिक मध्य प्रदेश के सिवनी जिले को छोड़कर शेष सभी जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही साथ जबलपुर 5.8, मंडला 5.1, रायसेन 5.2, दतिया 5, खजुराहो 5, उमरिया 3.2, रीवा 4, नौगांव 4.5, वही राजधानी भोपाल 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश में पचमढ़ी में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां रात का पारा 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जबकि प्रदेश के महानगरों की बात की जाए तो राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 7.1, इंदौर में 9.4, जबलपुर 5.8 और ग्वालियर 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

इन जिलों में आज शीतलहर

मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग के सभी जिले सहित जबलपुर, मंडला, सिवनी जिले में शीत लहर की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में कोल्ड डे

सिवनी, नरसिंहपुर जिले के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की संभावना जताई गई।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews