Hindi News

बहुत मजबूत होता है इन 2 नामाक्षर के लोगों का रिश्ता, कंपैटिबिलिटी में सबको देते हैं मात

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का नाम उसके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देता है। यह बात हैरान करने वाली जरूर है लेकिन नाम में सब कुछ छुपा हुआ है। चलिए आज ए और सी नाम वालों का नेचर और एक दूसरे से रिश्ता जान लेते हैं।
बहुत मजबूत होता है इन 2 नामाक्षर के लोगों का रिश्ता, कंपैटिबिलिटी में सबको देते हैं मात

नेम साइकोलॉजी (Name Psychology) एक ऐसा तरीका है। जिसमें हम किसी भी व्यक्ति के नाम के जरिए उसके बारे में सब कुछ जान सकते हैं। अक्सर नाम का इस्तेमाल हम केवल व्यक्ति की पहचान के तौर पर या फिर किसी काम के लिए करते हैं। हालांकि इसके अलावा हम उसके बारे में सारी बातें भी नाम से ही जान सकते हैं।

अगर आपकी किसी से मुलाकात हुई है और आप उसके बारे में समझ नहीं पा रहे हैं तो हम आपके लिए नाम के पहले अक्षर से उन लोगों की जानकारी लेकर आए हैं जिनका नाम A और C से शुरू होता है। चलिए आज इन लोगों के व्यक्तित्व और आपसी रिश्ते के बारे में बात करते हैं।

A नाम वाले (Name Psychology)

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के अक्षर से शुरू होता है यह लोग स्वभाव से काफी अच्छे होते हैं। महत्वाकांक्षाओं से भरपूर और आत्मनिर्भर प्रवृत्ति के होते हैं। इनके अंदर किसी बात के लिए डिपेंडेंट रहने की आदत नहीं होती। इनकी लीडरशिप क्वालिटी कमाल की होती है। अपने रिश्तों को लेकर यह वैसे तो काफी केयरिंग होते हैं लेकिन इनका स्वभाव थोड़ा डोमिनेटिंग भी होता है। यह किसी से भी प्यार सच्चे दिल से करते हैं। इन्हें समझने वाला और सपोर्ट करने वाला साथी चाहिए होता है।

C नाम वाले

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के इस अक्षर से शुरू होता है। यह लोग स्वभाव से काफी अच्छे होते हैं। इनकी मानसिकता काफी पॉजिटिव होती है जो इन्हें जीवन में आगे बढ़ाने में सहायता करती है। यह क्रिएटिविटी से भरपूर होते हैं और हर काम रचनात्मकता के साथ पूरा करते हैं। यह दिखने में काफी अट्रैक्टिव और चार्मिंग होते हैं। रिश्तो को लेकर यह रोमांटिक और केयरिंग होते हैं। पार्टनर से यह इमोशनल कनेक्शन और समझदारी की उम्मीद करते हैं।

कैसा होता है दोनों का रिश्ता

ए और सी नाम वाले लोगों के रिश्तों की बात करें तो अगर इन दोनों के बीच रिलेशनशिप होता है तो वह हमेशा स्ट्रॉन्ग रहता है। इनके बीच एक अजीब सा अट्रैक्शन होता है जो हमेशा इन्हें बांधे रखता है। कंपैटिबिलिटी की बात करें तो ए नाम वाले प्रैक्टिकल और लीडरशिप वाले होते हैं। वही सी नाम वाले रिश्ते को बैलेंस करते हुए उसमें पॉजिटिविटी और रोमांस लाते हैं। ए नाम वाले कभी-कभी डोमिनेटिंग हो जाते हैं और सी नाम वालों के मूडी नेचर से इनका टकराव हो जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews