Hindi News

300 दिनों के FD के मिल रहा 7.90% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने किया फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन, जानें डिटेल 

Published:
सरकारी बैंक एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। ग्राहकों को आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट अधिक है।
300 दिनों के FD के मिल रहा 7.90% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने किया फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन, जानें डिटेल 

Bank FD Rates: पब्लिक सेक्टर के मुख्य बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक भी है। पीएनबी ने 3 करोड रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। इंटरेस्ट रेट प्रभावी हो चुके हैं। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% और सुपर सीनियर सिटीजन को 0.80% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है।

ब्याज दरों की बात करें तो 7 दिनों से लेकर 10 साल के एफडी पर पीएनबी सामान्य नागरिकों को 3. 50% से लेकर 7. 25% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज पर 4% से लेकर 7.75% है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजन के लिए इंटरेस्ट रेट 4.30% से लेकर 8.05% है।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न (PNB Fixed Deposit)

बैंक अपने 400 दिन के स्पेशल एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है। सामान्य नागरिकों को 7.25 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.0% ब्याज ऑफर कर रहा है। 300 दिन के स्पेशल टर्म डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7. 55% और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 7.85% है। वहीं साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.80%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.30% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.60% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर के हिसाब ब्याज दरें (PNB FD Latest Interest Rates)

  • 7 से 14 दिन- 3.50%
  • 15 से 29 दिन- 3.50%
  • 30 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 से 60 दिन- 4.50%
  • 61 से 90 दिन- 4.50%
  • 91 से 179 दिन- 5.50%
  • 180 से 270 दिन- 6.25%
  • 271 दिन से 299 दिन- 6.50%
  • 300 दिन- 7.05%
  • 301 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
  • 1 साल- 6.80%
  • 1 साल से अधिक और 399 दिन तक- 6.80%
  • 400 दिन- 7.25%
  • 401 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.80%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 7%
  • 3 साल से अधिक और 1203 दिन तक- 6.50%
  • 1204 दिन- 6.40%
  • 1205 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.50%
  • 5 साल से अधिक और 1894 दिन तक- 6.50%
  • 1895 दिन- 6.35
  • 1896 दिन से लेकर 10 साल तक- 6.50%

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews