Hindi News

प्राइवेट बैंक का बड़ा कदम, FD पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न, ब्याज दरों में वृद्धि 

Published:
प्राइवेट बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 5-20 बीपीएस तक की वृद्धि हुई है। वरिष्ठ नागरिकों को दो टेन्योर पर 7% से अधिक रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
प्राइवेट बैंक का बड़ा कदम, FD पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न, ब्याज दरों में वृद्धि 

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के फेडरल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के कुछ टेन्योर पर ब्याज दरों (FD Rates) में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। नए इंटरेस्ट रेट 12 मार्च 2026 से लागू हो चुके हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है। संशोधन के बाद न्यूनतम ब्याज दर 3% और अधिकतम 7.75% है। इससे पहले सामान्य नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 6.70% था।

रेजिडेंट सीनियर सिटीजंस को बैंक कम से कम 3.50% और अधिकतम 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 36 महीने के टेन्योर पर मिल रहा है। 15 महीने का निवेश करने पर समान नागरिकों को 6.70% रिटर्न मिल रहा है। सभी बैंक समय-समय पर सावधि जमा (एफडी) के ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच को विकसित करने की सलाह दी जाती है।

इन टेन्योर पर मिलेगा अब ज्यादा ब्याज 

पहले बैंक 271 दिन से लेकर 1 साल से कम के टेन्योर पर 5.90% ब्याज ऑफर करता था, जिसे बढ़ाकर 6% कर दिया गया है। 15 महीने के टेन्योर पर पहले 6. 50% रिटर्न मिलता था, जिसे बढ़ाकर 6.70% कर दिया गया है। 36 महीने के टेन्योर पर पहले जहां 6.70% रिटर्न मिलता था, अब 6.75% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। यह बदलाव नागरिकों पर भी लागू होगा। 60 वर्ष या इससे आयुवर्ग के ग्राहकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा।

181 दिन के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 6% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% रिटर्न मिल रहा है। 1 साल का निवेश करने पर बैंक ग्राहकों को 6.25% रिटर्न दे रहा है। 36 महीने से अधिक और 10 साल तक का निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% रिटर्न मिलेगा।

टेन्योर-वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 29 दिन- 3%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 3.25%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.25%
  • 91 से लेकर 180 दिन- 4.50%
  • 181 दिन- 6%
  • 182 दिन से लेकर 270 दिन- 5.50%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल से अधिक और 15 महीने से कम- 6.40%
  • 15 महीने- 6.70%
  • 15 महीने से अधिक और 36 महीने से कम- 6.40%
  • 36 महीने- 6.70%
  • 36 महीने से अधिक और 10 साल तक- 6.40%
  • वरिष्ठ नागरिक- 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज

यहाँ देखें नई ब्याज दरें 

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews