MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

501 दिन के FD पर मिलेगा 8% रिटर्न, इस बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, 1 मई से नए रेट लागू 

मई महीने की शुरुआत में ही एक लघु वित्त बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव का ऐलान कर दिया है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर कर रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा? 
bank fd rates

AI Generated Image

मई में भी फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में बदलाव का सिलसिला जारी है। ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नए रेट 1 मई 2026 से लागू होंगे। एफडी की अवधि न्यूनतम 7 दिन और अधिकतम 10 साल है।

बदलाव के बाद बैंक 2.75% से लेकर 7.75% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिक (60 साल से अधिक आयु वर्ग) को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। सभी बैंक समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को वितरित करने की सलाह दी जाती है।

वरिष्ठ नागरिकों को कितना ब्याज मिलेगा?

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। ब्याज दरें 3.25% से लेकर 8.25% हैं। हालांकि यह सुविधा केवल भारतीय नागरिकों को ही मिलेगी। बैंक में स्पष्ट किया है कि ये इंटरेस्ट रेट रेकरिंग डिपॉजिट पर भी लागू होते हैं।

इतने दिन के टेन्योर पर सबसे ज्यादा रिटर्न 

सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.25% है। 501 दिन के टेन्योर पर बैंक समान नागरिकों को 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज दे रहा है। जबकि 502 दिन से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर और 1 साल 1 दिन से लेकर 500 दिन के टेन्योर पर 7.25% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.75%
  • 15 से लेकर 59 दिन- 3.25%
  • 60 दिन से लेकर 90 दिन- 3.75%
  • 91 दिन से लेकर 182 दिन- 4%
  • 183 दिन से लेकर 1 साल तक- 4.75%
  • एक साल एक दिन से लेकर 500 दिन- 7.25%
  • 501 दिन- 7.50%
  • 502 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7.25%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 7.75%
  • 2 साल से लेकर 5 साल से कम- 6%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 5.75%
  • वरिष्ठ नागरिक- 0.50% एक्स्ट्रा इंटरेस्ट

यहाँ चेक करें ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
501 दिन के FD पर मिलेगा 8% रिटर्न, इस बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, 1 मई से नए रेट लागू