MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

सुपरस्टार राम चरण की ‘पेड्डी’ की नई रिलीज डेट आई सामने, वरुण धवन और बॉबी देओल की इस फिल्म से होगी सीधी टक्कर

साउथ सुपरस्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। दरअसल फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में आएगी। वहीं इसके अगले ही दिन रिलीज होने वाली वरुण धवन और बॉबी देओल की फिल्मों से इसकी सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।
सुपरस्टार राम चरण की ‘पेड्डी’ की नई रिलीज डेट आई सामने, वरुण धवन और बॉबी देओल की इस फिल्म से होगी सीधी टक्कर

सुपरस्टार राम चरण के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल फिल्म ‘पेड्डी’ अब 4 जून को रिलीज होगी। वहीं फिल्म में उनका नया अंदाज देखने को मिलेगा जहां वह पहलवान के रोल में नजर आएंगे। राम चरण ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए नई रिलीज डेट का ऐलान किया है।

बता दें कि पहले यह फिल्म अप्रैल में आने वाली थी लेकिन अब इसे जून में शिफ्ट किया गया है। खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज टाइमिंग IPL सीजन के खत्म होने के बाद रखी गई है जिससे थिएटर में ज्यादा भीड़ आने की उम्मीद की जा रही है।

दमदार स्टारकास्ट देखने को मिलेगी

दरअसल ‘पेड्डी’ को इस साल की बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है क्योंकि इसकी कहानी और स्टारकास्ट दोनों मजबूत हैं। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी जिनकी जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर दिखेगी। इसके अलावा जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। वहीं इस फिल्म को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है जो अपने अलग स्टाइल और कहानी कहने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में एक ऐसे इंसान की कहानी दिखाई जाएगी जो अपने संघर्ष और जुनून से पहचान बनाता है। राम चरण का पहलवान अवतार इसी संघर्ष को दिखाने वाला है।

बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा

वहीं इस फिल्म के गाने भी रिलीज से पहले चर्चा में आ चुके हैं। ‘चिकिरी चिकीरी’ और ‘रई रई रा रा’ जैसे ट्रैक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर चुके हैं, जिससे फिल्म का बज पहले ही बन चुका है। दरअसल ‘पेड्डी’ की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। 5 जून को वरुण धवन और बॉबी देओल की फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं, जिससे तीनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर तय है। यह इसीलिए भी अगम है क्योंकि साउथ और बॉलीवुड फिल्मों का यह सीधा मुकाबला दर्शकों की पसंद को भी दिखाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
सुपरस्टार राम चरण की ‘पेड्डी’ की नई रिलीज डेट आई सामने, वरुण धवन और बॉबी देओल की इस फिल्म से होगी सीधी टक्कर