
बॉलीवुड के सितारों को अक्सर धमकी मिलने की जानकारी सामने आती है। एक नहीं कई बार ऐसे मामले देखने को मिले हैं, जब सितारों को पैसों के लिए धमकी दी गई है। अब ऐसा ही मामला बॉलीवुड के चर्चित एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना के साथ हुआ है।
जानकारी के मुताबिक आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है। इसमें उनसे करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी गई है। यह कहा जा रहा है कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी गई है। एक्टर ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।
ऑडियो के जरिए मिली धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को एक ऑडियो क्लिप भेजी गई है। इसमें संदेश भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी है। मुंबई पुलिस फिलहाल जो धमकी मिली है उसकी जांच कर रही है। भेजने वाले ने जो पहचान बताई है, इसकी पुष्टि करने की कोशिश चल रही है। पुलिस के अधिकारी ऑडियो संदेश की तुलना अपने रिकॉर्ड्स से कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या पहले भी यह व्यक्ति इस तरह का संदेश भेज चुका है और इसका बिश्नोई गैंग से कनेक्शन है या फिर नहीं।
Bollywood actor Ayushmann Khurrana has received a threatening audio message in which the sender claimed to be associated with the Lawrence gang and demanded crores of rupees. Police are verifying the sender’s claimed identity by comparing the audio with recordings of a person with the same name in their records: Mumbai Police Sources
— IANS (@ians_india) November 4, 2026
लॉरेंस गैंग से संबंध नहीं आया सामने
अब तक इस मामले में लॉरेंस गैंग के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल, गैंग की तरफ से अब तक इस धमकी की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। बता दें कि हाल ही में तुषार कपूर को भी इस तरह की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने खुद को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बताया था। उसने एक्टर से 5 करोड रुपए की मांग की थी।
इस मामले में पुलिस का कहना था कि हैरी बॉक्सर से जुड़ी पिछली धमकियों से जब आवाज का मिलान किया गया तो यह पता चला कि कॉल करने वाला व्यक्ति वह गैंगस्टर नहीं है जो होने का वह दावा कर रहा था। अब आयुष्मान खुराना को जो धमकी मिली है, वो किसने दी है ये जांच के बाद ही सामने आएगा।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

