
मुताबिक कॉमन एडमिशन टेस्ट (IIM CAT 2026) के लिए प्रवेश पत्र 4 नवंबर को जारी नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार 6 नवंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बुधवार को संबंधित नोटिस जारी किया गया है। लॉग इन आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा मॉक टेस्ट की तारीख भी घोषित कर दी गई है।
निःशुल्क मॉक टेस्ट की सुविधा भी 6 नवंबर से शुरू होने वाली है। इसके जरिए उम्मीदवारों को परीक्षा के पैटर्न और इंटरफेस से बारे में पता चलेगा। इसके अलावा उम्मीदवार सैंपल पेपर्स भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
स्टेप 1- आईआईएम कैट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- नया पेज खुलेगा। यहाँ लॉग इन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4- प्रवेश पत्र को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
स्टेप 5- परीक्षा के दिन इस्तेमाल के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर को तीन शिफ्टों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया जाएगा। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के पास परीक्षा की तारीख और समय में बदलाव करने का अधिकार भी है। नोटिस में बताया गया है की परीक्षा के दिन सुरक्षा को लेकर कई उपाय भी अपनाए गए हैं। जिसमें फेस मैचिंग शामिल है। इसके अलावा कुछ चुनिंदा स्थानों पर जैमर्स को लगाए जाएंगे।
रिजल्ट का समय और एडमिशन प्रोसेस
आईआईएम कैट स्कोर से एमबीए और फ़ेलोशिप प्रोग्राम के लिए देशभर के विभिन्न IIMs में एडमिशन होगा। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर तक जारी थी। परिणाम जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में जारी होंगे। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को एसएमएस के जरिए भी दी जाएगी। स्कोर कार्ड को 31 दिसंबर 2027 तक वैलिड माना जाएगा। ध्यान रखें कि सभी आईआईएम संस्थान दाखिले के लिए पात्रता मानदंडों को खुद निर्धारित करते हैं। हालांकि सिलेक्शन प्रोसेस में कैट परीक्षा का महत्वपूर्ण होती है। संस्थान पिछले एकेडमिक परफॉर्मेंस, वर्क एक्सपीरियंस इत्यादि को भी चेक कर सकते हैं।

