PGCIL में नौकरी का मौका, 319 पदों पर निकली भर्ती, 3 नवंबर से आवेदन शुरू, पात्रता और चयन प्रक्रिया जानें 

पावरग्रिड ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 
PGCIL recruitment 2026

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ने इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती (PGCIL Recruitment)  निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। पीजीसीआईएल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर का ऑनलाइन मोड में फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 है।

यह भर्ती गेट स्कोर पर आधारित होगी। जनरल, ओबीसी-एनसीएल और EWS उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/PwBD/एक्स सर्विसमैन और डिपार्टमेंटल कैटेगरी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है यानी उन्हें फीस पेमेंट नहीं करना होगा।

रिक्त पदों की संख्या

वैकेंसी की संख्या कुल 329 है। इसमें से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ट्रेनी के लिए 250, सिविल के लिए 48 और कंप्यूटर साइंस के लिए 21 पद खाली हैं। इन सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में भी विभाजित किया गया है। ध्यान रखें एप्लीकेशन पोर्टल केवल दो हफ्ते तक ही खुला रहेगा। आवेदन से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। सबसे पहले उम्मीदवारों को गेट 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें से 85% वैटेज गेट स्कोर का होगा। ग्रुप डिस्कशन का वैटेज 3% और पर्सनल इंटरव्यू का 12% होगा। इंटरव्यू का आयोजन हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में किया जाएगा। फाइनल अपॉइंटमेंट प्रे एंप्लॉयमेंट मेडिकल एग्जाम पास करने पर निर्भर करेगा।

योग्यता और आयु सीमा 

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीई या बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए।  न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष सीजीपीए होना अनिवार्य है। हालांकि आरक्षित श्रेणी की उम्मीदवारों को पासिंग मार्क्स में छूट दी जाएगी।
  • निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 28 वर्ष है। ओबीसी एनसीएल को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और PwBD (जनरल/ईडब्ल्यूएस) को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।

इतनी होगी सैलरी 

नियुक्ति के बाद 1 साल की ट्रेनिंग होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। बेसिक पे 40,000 रुपये होगा।  सालाना सीटीसी करीब 11 लख रुपये होगी। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद 50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। सालाना सीटीसी 22.50 लाख रुपये होगा। इसके अलावा आईडीए, HR और अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews