
भारतीय वायु सेवा ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2027) के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। पाठ्यक्रम की शुरुआत जनवरी 2028 से होने वाली है। फ्लाइंग ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमिशन, ग्राउंड ड्यूटी बरणकग में परमानेंट/शॉर्ट सर्विस कमिशन के साथ-साथ एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम और गेट एंट्री के तहत भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। एप्लीकेशन पोर्टल सुबह 11:00 बजे एक्टिव होगा। वहीं अंतिम तारीख 11 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। अब तक वैकेंसी की घोषणा नहीं की गई है। डिटेल नोटिफिकेशन 1/ 2027 जल्द ही जारी होगा। अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
योग्यता जानें
पीसी/एसएससी के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी में कमीशन ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास बीटेक/ बीई/ 12वीं पास/एमबीए/पीजीडीएम की योग्यता होनी चाहिए। इससे संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
आयु सीमा
निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष है। फ्लाइंग ब्रांच के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की जन्मतिथि 2 जनवरी 2004 से लेकर 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए। वहीं बाकी पदों के लिए जन्मतिथि 2 जनवरी 2002 से लेकर 1 जनवरी 2008 के बीच होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
कुछ 550 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जो एनसीसी स्पेशल एंट्री या गेट स्कोर एंट्री के जरिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र और पेमेंट मोड की जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगी। सभी उम्मीदवारों को पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को एक्टिव रखने की सलाह दी जाती है।
इतना होगा वेतन
ट्रेनिंग की शुरुआत जनवरी 2028 के पहले सप्ताह में होगी। टेक्निकल ब्रांचेस के लिए ट्रेनिंग अवधि 74 सप्ताह और ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल शाखाओं के लिए 50 सप्ताह होगी। फ्लाइंग ऑफिसर पद पर नियुक्ति के बाद 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।



