कक्षा 3 से 12वीं के छात्रों के लिए CBSE ने किया एक्स्प्रेशन सीरीज 2026-27 का ऐलान, 5 नवंबर से शुरुआत, नोटिस जारी 

सीबीएसई ने एक्स्प्रेशन सीरीज को लेकर स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है। इसका आयोजन 4 श्रेणियों में किया जाएगा। विषय और महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा हो चुकी है। 
cbse expression series

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक क्षेत्र 2026-27 के लिए के केमाशिबो अभिव्यक्ति श्रृंखला (Expression Series) की घोषणा कर दी है। जिसकी थीम “महिला सशक्तिकरण: शिक्षा, सामर्थ्य और सफलता।” है। यह चार अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। एक्सप्रेशन का माध्यम विभिन्न श्रेणियां के लिए अलग होगा। कार्यक्रम से संबंधित सर्कुलर बोर्ड ने सभी सम्बद्ध  विद्यालयों के प्रमुख को जारी किया है। साथ ही कुछ दिशा निर्देशों का अनुपालन करने को कहा गया है।

एक्सप्रेशन सीरीज के प्रारंभिक चरण में कक्षा 3 से 5 के छात्रों को शामिल किया गया है। वहीं मध्य चरण में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थी होंगे। माध्यमिक चरण फेस -1 में कक्षा 9 से 10 और माध्यमिक चरण फेज 2 में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को शामिल किया गया है।

चारों कैटेगरी के लिए माध्यम और विषय 

  • प्रारंभिक चरण के लिए अभिव्यक्ति का माध्यम अनुच्छेद होगा, जिसकी शब्द सीमा 150 शब्द निर्धारित की गई है। विषय “हर लड़की के बड़े सपने” और  “मेरे जीवन की शक्ति महिला” है।
  • मध्य चरण के लिए अभिव्यक्ति का माध्यम 400 शब्द का निबंध या कविता है, जिसका विषय “बेटी की शिक्षा, राष्ट्र का निर्माण” और “खेल और विज्ञान के क्षेत्र में रूढ़ियों को तोड़ती महिलाएं” हैं।
  • माध्यमिक चरण फेज के लिए 700 शब्दों का निबंध या कविता अभिव्यक्ति का माध्यम होगा। विषय “महिला नेतृत्व शासन और नवाचार में बदलाव” और “वित्तीय स्वतंत्रता महिला सशक्तिकरण की कुंजी” है।
  • माध्यमिक शरण फेज 2  के लिए अभिव्यक्ति का माध्यम निबंध 1000 शब्दों का निबंध या कविता है। जबकि विषय “सशक्त महिलाएं एक सतत भविष्य” और “महिला सशक्तिकरण में नीतिगत पहल और सामाजिक सुधार” है।

5 नवंबर से होगी एक्स्प्रेशन सीरीज की शुरुआत 

विद्यालय स्तर पर एक्सप्रेशन सीरीज का संचालन 5 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक निर्धारित विषयों पर किया जाएगा। स्टूडेंट्स अलग-अलग श्रेणियां के लिए तय किए गए गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। हिंदी या अंग्रेजी दोनों अनुच्छेद, निबंध और कविता को स्पष्ट लिखने की सलाह दी गई है। प्लेजरिज्म की जांच भी होगी। विद्यालयों को क्षेत्रीय सत्र के लिए प्रत्येक कक्षा श्रेणी से एक प्रविष्टि को शॉर्ट लिस्ट करना होगा। प्रत्येक स्कूल चार प्रविष्टियों को शॉर्ट लिस्ट कर सकता है। शॉर्ट लिस्ट की गई प्रविष्टियों को संस्था के प्रमुख या प्रभारी शिक्षा द्वारा प्रमाणित किया जाएगा।

टॉप 10 विजताओं को मिलेगा मेरिट सर्टिफिकेट

स्कूलों को 18 से लेकर  नवंबर के बीच शॉर्ट लिस्ट की गई प्रविष्टियों को प्रस्तुत करना होगा, जिसके लिए नोटिफिकेशन में लिंक साझा की है। प्रतिभागी को सीबीएसई एक्सप्रेशन सीरीज वेब पोर्टल पर प्रविष्टि सफलतापूर्वक प्रस्तुत करने के बाद एक सहभागिता का ऑनलाइन प्रमाण पत्र डाउनलोड करना होगा। राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओंके चयन के लिए प्रत्येक के प्रत्येक श्रेणी में टॉप 10 प्रविष्टियों को सेलेक्ट किया जाएगा। नेशनल लेवल के विजेताओं को पंजीकृत ईमेल एड्रेस पर एक ऑनलाइन मेरिट प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews