
एलओसी प्रक्रिया कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। छात्रों के डेटा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) गंभीरता से लेता है। सही विवरण सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को कई बार रिमाइंडर भी जारी किया गया है। अब सीबीएसई एलओसी डेटा में सुधार का मौका दे रहा है। 2 नवंबर से डेटा में सुधार के लिए करेक्शन विंडो भी एक्टिव हो चुका है।
बोर्ड ने कहा कि, “करेक्शन विंडो लॉन्च करके स्कूल, अभिभावक और छात्रों को सही डेटा सुनिश्चित करने का एक और मौका दिया जा रहा है। ताकि परीक्षाओं का संचालन सुचारु रूप से हो सके।” सीबीएसई ने सभी स्कूलों को इस सर्कुलर को गंभीरता से लेने का निर्देश भी दिया है और समय रहते डेटा में सुधार करने को कहा गया है।
7 नवंबर तक सुधार का मौका
करेक्शन पोर्टल को लेकर सीबीएसई ने नोटिस जारी किया है। यह भी स्पष्ट किया है कि इसके बाद सुधार का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। अंतिम तारीख 7 नवंबर 2026 है। अभिभावकों और छात्रों के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। बता दें कि पहले पोर्टल 4 नवंबर तक एक्टिव रहने वाला था।
स्कूलों को वेरिफिकेशन स्लिप जारी
लेट फीस के साथ एलओसी जमा करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2026 थी। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक अंतिम तारीख खत्म होने के बाद सभी स्कूलों को प्रत्येक छात्र के लिए डेटा वेरिफिकेशन स्लिप जारी किया गया है। यदि छात्र के नाम, माता या पिता या अभिभावक के नाम, जन्मतिथि और सब्जेक्ट कोड में कोई भी गलती पाई जाती है, तो इसमें निर्धारित समय सीमा के भीतर बदलाव किया जा सकता है।
LOC डेटा के आधार पर जारी होगा एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों का एलओसी में शामिल होगा, केवल उन्हें 2027 में होने वाली कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। जमा किए गए डाटा के आधार पर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसलिए इसमें कोई भी गलती भविष्य में परेशानियाँ खड़ा कर सकता है।
अभिभावकों को सीबीएसई की सलाह
बोर्ड ने LOC में सही डेटा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अभिभावकों को दी है। भविष्य में समस्याओं से बचने के लिए अभिभावकों को छात्र के नाम के साथ-साथ माता और पिता के नाम को सही से चेक करने की सलाह दी गई है। अभिभावक यह भी सुनिश्चित करेगी एओसी में नाम विस्तार में एक्सपेंडेड फॉर्म में दर्ज किया गया हो, न की शॉर्ट फॉर्म में। क्योंकि कई जरूरी दस्तावेजों में एक्सपेंडेड नाम की जरूरत पड़ती है। नाम में सरनेम शामिल हो यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। जन्मतिथि का सही होना भी अनिवार्य है।

