DU Recruitment: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई, 19 नवंबर है अंतिम तिथि

DU Assistant Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका, दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर निकली भर्ती, 19 नवंबर तक करें अप्लाई, लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा चयन
du job

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के तहत असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन (Advt No: R&P/325/2026, पोस्ट कोड ND0401) जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 19 नवंबर 2026 तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर निर्धारित आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Delhi University Recruitment Details

भर्ती संस्था का नाम: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)

पद का नाम: असिस्टेंट

कुल पद: 215 (UR 164, SC 33, ST 18 पद, PwBD 1 पद (VI – दृष्टिबाधित) )

शैक्षणिक योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक, 2 साल का अनुभव (जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर विश्वविद्यालय / शोध संस्थान / केंद्र-राज्य सरकार / पीएसयू / स्वायत्त निकाय में)। प्राइवेट कंपनी का अनुभव भी मान्य है यदि कंपनी का सालाना टर्नओवर 200 करोड़ से अधिक हो।अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट। कंप्यूटर संचालन का ज्ञान।

आयु सीमा:अधिकतम 32 साल (अंतिम तिथि तक), एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, दिव्यांग को 10 साल की छूट।

वेतनमान: पे लेवल 4, सातवां वेतन आयोग,  मूल वेतन 25,500 – 81,100 रुपये, इसके अलावा महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता का लाभ भी दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क: अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। अधूरा आवेदन या निर्धारित शुल्क के बिना जमा किया गया फॉर्म अस्वीकार कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या R&P/311/2024, दिनांक 12 दिसंबर 2024 के तहत असिस्टेंट पद के लिए आवेदन किया था, उन्हें इस नई भर्ती में कोई शुल्क नहीं देना है।बाकी सभी नए आवेदकों के लिए शुल्क इस प्रकार है..

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 1000 रुपये
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / दिव्यांग: शुल्क 600-800 रुपये

चयन प्रक्रिया:

  • प्रारंभिक परीक्षा (100 प्रश्न, 200 अंक, 2:30 घंटे) , सामान्य अध्ययन, रीजनिंग, गणितीय क्षमता और उच्च शिक्षण संस्थानों के कामकाज से संबंधित जानकारी
  • मुख्य परीक्षा (200 अंक, 2 घंटे) – मेरिट इसी से बनेगी, शैक्षिक प्रशासन एवं प्रबंधन, एफआर/एसआर, जीएफआर, जेम, पेंशन नियम
  • कौशल परीक्षा (100 अंक, 50 अंक लाना जरूरी), कार्यालय प्रक्रिया नियमावली की समझ, नोटिंग-ड्राफ्टिंग, कंप्यूटर, टाइपिंग (अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews