
भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। तमिलनाडु सर्किल के अंतर्गत मेल मोटर सर्विस (MMS), चेन्नई में स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) के 24 पदों पर सीधी भर्ती (विज्ञापन संख्या MSE/B9/XVI/2022-2023 ) निकाली गई है।
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026, शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। ध्यान रहे आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के जरिए स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती ग्रुप-C, नॉन-गजेटेड, नॉन-मिनिस्टीरियल पदों के लिए की जा रही है।
India Post Driver Recruitment Details
विभाग का नाम: भारतीय डाक विभाग, मेल मोटर सर्विस, चेन्नई
पद का नाम: स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड)
मंत्रालय का नाम: संचार मंत्रालय, भारत सरकार
कुल पद: 24 पद
पदों का विवरण
- सामान्य (UR) 13
- अनुसूचित जाति (SC) 03
- अनुसूचित जनजाति (ST) 00
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 07
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 01
आयु सीमा: सामान्य (UR) और EWS के लिए 18 से 27 वर्ष, SC/ST के लिए अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट, OBC के लिए अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट, केंद्र सरकार के कर्मचारी के लिए नियमानुसार अधिकतम 40 वर्ष तक, पूर्व सैनिक सैन्य सेवा की अवधि के अनुसार अतिरिक्त छूट
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। लाइट और हैवी मोटर व्हीकल का वैध ड्राइविंग लाइसेंस। मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान (छोटी-मोटी खराबी ठीक करने में सक्षम)। कम से कम 3 साल का अनुभव
वांछनीय योग्यता: होमगार्ड या सिविल वॉलंटियर के रूप में तीन वर्ष की सेवा का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।
आवेदन शुल्क: 100 रुपये (ई-पेमेंट के माध्यम से) महिला / एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क में छूट। एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं होगा
चयन प्रक्रिया: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को मेरिट और उनकी वरीयता के आधार पर डिवीजन / यूनिट आवंटित की जाएगी।
वेतनमान: 19,900 – 63,200 रुपये (लेवल-2, 7वें वेतन आयोग के अनुसार) + अन्य भत्ते
आवेदन भेजने का पता
- निर्धारित फॉर्म को हिंदी / अंग्रेजी / तमिल में भरकर, दो पासपोर्ट साइज फोटो (स्व-सत्यापित) और सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ इस पते पर भेजें:The Senior Manager (Group-A), Mail Motor Service, No.37, Greams Road, Chennai – 600 006
- आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। साधारण डाक, रजिस्टर्ड पोस्ट, कूरियर या व्यक्तिगत रूप से जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
जरूरी दस्तावेज
- आयु प्रमाण पत्र या 10वीं का प्रमाण पत्र।
- 10वीं उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र।
- यदि लागू हो तो SC/ST/OBC-NCL जाति प्रमाण पत्र।
- EWS अभ्यर्थियों के लिए आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र।
- LMV और HMV ड्राइविंग लाइसेंस की प्रति।
- तीन वर्ष के ड्राइविंग अनुभव का प्रमाण पत्र।
- पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए सेवा और ट्रेड संबंधी प्रमाण।
- लागू होने पर डाकघर की मूल शुल्क रसीद।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

