RRB ALP से लेकर SSC JE तक नवंबर 2026 में आयोजित होंगी ये 10 बड़ी परीक्षाएं, नोट कर लें तारीख, देखें लिस्ट 

नवंबर में कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन होने वाला है। इस सूची में आरआरबी, एसएससी और यूपीएससी की परीक्षाएं भी शामिल हैं। पहली तारीख से आईबीपीएस एसओ मेंस आयोजन हो रहा है। 
Exam Calendar november 2026

नवंबर का महिना बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है। कई भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं (Exam Calendar 2026) का आयोजन होगा, जिसकी शुरुआत आईबीपीएस स्पेशल ऑफिसर मुख्य परीक्षा से हो चुकी है। आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल-1 प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर को होगी। कर्मचारी चयन आयोग तीन और रेलवे भर्ती बोर्ड दो परीक्षाएं आयोजित करने वाला है।  इसके अलावा यूपीएससी आईएफएस मेंस और ICAI सीए फाइनल का आयोजन भी होने वाली है। सभी परीक्षाओं की तारीखें घोषित हो चुकी हैं।

आईसीसी फाइनल परीक्षा 2 नवंबर से लेकर 13 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। ग्रुप-1 यानी पेपर 1,2 और 3 का आयोजन 2 नवंबर से लेकर 6 नवंबर तक होगा। वहीं ग्रुप-2 यानी पेपर 4, 5 और 6 का आयोजन 9 से लेकर 13 नवंबर के बीच किया जाएगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://www.icai.org/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

रेलवे करेगा इन परीक्षाओं का आयोजन 

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 3 से लेकर 5 नवंबर तक होने वाला है। परीक्षा कुल तीन शिफटप में आयोजित की जाएगी। 11,127 पदों पर भर्ती होने वाली है। आंध्र प्रदेश के कुछ परीक्षा केंद्रों पर 27 अक्टूबर की स्थगित आरआरबी जेई परीक्षा प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 2 नवंबर को आयोजित होने वाली है। पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 और 25 नवंबर को किया जाएगा।  10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची और 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

एसएससी की परीक्षाएं 

कर्मचारी चयन आयोग नवंबर में 3 बड़ी परीक्षाएं आयोजित करने वाला है। जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 से लेकर 6 नवंबर और 30 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक होगा। सीएपीएफ और दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 23 से लेकर 28 नवंबर को किया जाएगा। एसएससी  सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 30 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

नवंबर में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की लिस्ट 

  1. IBPS एसओ मेंस- 1 नवंबर
  2. आईसीएआई सीए फाइनल- 2 नवंबर से लेकर 13 नवंबर तक
  3. एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा- 2 से लेकर 6 नवंबर  और 30 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर
  4. आरआरबी एएलपी सीबीटी-1- 3 से लेकर 5 नवंबर तक
  5. आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल-1 प्रारंभिक परीक्षा- 21 और 22 नवंबर
  6. एसएससी सीपीओ परीक्षा- 23 से 28 नवंबर
  7. एसएससी सीएचएसएल परीक्षा- 30 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर
  8. यूपीएससी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेंस- 22 नवंबर से शुरू
  9. कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026)- 29 नवंबर
  10. एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा- 23 नवंबर
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews