November Bank Holidays: नवंबर में कब-कब और कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

November Bank Holidays 2026 : नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, इन छुट्टियों में 5 रविवार और महीने का दूसरा- चौथा शनिवार भी शामिल,9-10-11 नवंबर को अलग-अलग शहरों में दिवाली के चलते अवकाश, 16 नवंबर को पटना- रांची में बैंक बंद, RBI का छुट्टियों का कैलेंडर जारी
bank holiday

आज से नवंबर का महीना लग गया है। इस महीने में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे त्योहारों पड़ेंगे, जिसके चलते देश के कई राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर बैंकों में अवकाश रहने वाला है। इसमें कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी और कई छुट्टियां केवल कुछ राज्यों में ही रहेंगी। इसके अलावा रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर 2026 में रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों के चलते 9 दिन बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी। इस तरह बैंकों में कुल 16 दिन अवकाश रहने वाला है। हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी, ऐसे में चेक क्लियरिंग और शाखा से जुड़े कैश ट्रांसफर जैसे कामों के लिए छुट्टियों की तारीखों को ध्यान में रखकर योजना बना सकते हैं।

नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • 9 नवंबर (सोमवार): लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा / विश्वकर्मा दिवस (अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ)
  • 10 नवंबर (मंगलवार): बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत नववर्ष दिवस (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर)
  • 11 नवंबर (बुधवार): भाई दूज, निंगोल चकौबा, लक्ष्मी पूजा, चित्रगुप्त जयंती (गंगटोक, इंफाल, कोलकाता, लखनऊ और शिमला)
  • 13 नवंबर (शुक्रवार): वांगला महोत्सव, शिलोंग
  • 16 नवंबर (सोमवार): छठ पूजा (पटना और रांची)
  • 20 नवंबर (शुक्रवार): इगास-बगवाल पर्व, देहरादून
  • 23 नवंबर (सोमवार): सेंग कुट स्नेम, शिलोंग
  • 24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, राहस पूर्णिमा (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और कोहिमा)
  • 27 नवंबर (शुक्रवार): कनकदास जयंती, बेंगलुरु

इस महीने पड़ेंगे 5 रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

  • 1 नवंबर- रविवार
  • 8 नवंबर- रविवार
  • 14 नवंबर- दूसरा शनिवार
  • 15 नवंबर- रविवार
  • 22 नवंबर- रविवार
  • 28 नवंबर- चौथा शनिवार
  • 29 नवंबर- रविवार

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

  • बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी।
  • ग्राहक अपने डिजिटल ट्रांसफर, यूपीआई (Google Pay, phonePe, paytm) और नेट बैंकिंग से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं।
  • पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं।
  • एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews