सीएम योगी ने रामभक्तों पर गोली चलाने की घटना को किया याद, समाजवादी पार्टी को यूपी के लिए बताया “श्राप”

योगी ने कहा इस बार नवरात्रि पर पूरे प्रदेश में 67 हजार मूर्तियाँ रखी गई थी मैंने कहा था परमिशन की कोई जरुरत नहीं है यदि किसी सपाई या कसाई को परेशानी होती है तो घर में शोक मनाओ लेकिन किसी को परेशान मत करो।
CM Yogi inaugurates development projects in Gonda

CM Yogi inaugurates development projects in Gonda

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोंडा के मनकापुर एवं गौरा विधान सभा क्षेत्रों में 520 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया, इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र, आयुष्मान कार्ड, आवास व ट्रैक्टर की चाबी एवं चेक का वितरण भी किया। योगी ने गोंडा की बदहाली के लिए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और उसे यूपी के लिए श्राप भी बताया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने पिछले 9.5 वर्षों में अकेले गोंडा के लिए 16,000 करोड़  रुपये से अधिक तथा पूरे देवीपाटन मंडल के लिए लगभग 50,000 करोड़ रुपये  की विकास परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। माँ बाराही देवी एवं बाबा पृथ्वीनाथ की असीम कृपा से अभिसिंचित पावन भूमि जनपद गोंडा के मनकापुर एवं गौरा विधान सभा क्षेत्रों में आज 520 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। अब कोई गोंडा को पिछड़ा और गंदा नहीं कहता , अब गोंडावासियों के सामने पहचान का संकट नहीं है।

2 नवम्बर 1990 को सपा सरकार ने रामभक्तों पर गोलियां चलाई थी  

मुख्यमंत्री ने कहा आज 2 नवम्बर है, 1990 का वही दिन जब समाजवादी पार्टी की सरकार ने  राम मंदिर आंदोलन के दौरान अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं उन्हें लहूलुहान किया था लेकिन हमने रामभक्तों पर पुष्प वर्षा की और राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया अयोध्या के विकास को आगे बढ़ाया, उन्होंने कहा अयोध्या में जब दीपोत्सव के दौरान दीप जलेंगे तो उसका प्रकास गोंडा तक आयेगा ही आयेगा।

 जो कोई सोच नहीं सकता था वो डबल इंजन सरकार के कर दिखाया 

योगी ने कहा कोई सोचता था क्या कि गोंडा में मेडिकल कॉलेज बनेगा? कोई सोचता था इंजीनियरिंग कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज बनेंगे , कोई सोचता था देवी पाटन मंडल में विश्व विद्यालय भी होगा लेकिन हमारी सरकार ने ये कर दिखाया,योगी ने कहा यूनिवर्सिटी बनाने में उन लोगों ने सबसे ज्यादा रोड़ा अटकाया जो नक़ल के ठेकेदार थे हमें उनका धंधा बंद कर दिया, अब यहाँ से बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर आगे  बढ़ेंगे और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

सपा जब भी भी आई इसने तबाही मचाई 

योगी ने कहा इस धरती ने महर्षि पतंजलि के नाम पर योग की धारा को आगे बढ़ाया, गोस्वामी तुलसीदास ने इसी धरती पर अपने गुरु से राम काठ असुनी थी और रामचरित मानस जैस महाग्रंथ समाज को दिया, उन्होंने कहा जिस धरती ने दुनिया को रौशनी दिखाई हो उसे ही अँधेरे में रखा गया विकास उससे कोसों दूर रहा, लोग भूखों मरते तह लकिन सपा सरकार में इसी गोंडा में सबसे बड़ा खाद्यान घोटाला हुआ था, योगी बोले समाजवादी पार्टी तो यूपी एक लिए एक श्राप है ये जब भी आई इसने तबाही मचाई  लेकिन आज सब बदल गया है विकास की परियोजनाएं चल रहीं हैं, ये नया उत्तर प्रदेश है जहाँ किसी को न अपह्चन का संकट है न सुरक्षा की चिंता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews