UP के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का इंतजार…दिवाली से पहले बोनस पर भी ऐलान संभव

UP DA HIKE: केंद्र ने बढ़ाया 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता, अब उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को इंतजार, दिवाली से पहले अराजपत्रित कर्मचारियों के बोनस पर भी ऐलान संभव, अधिकतम 7000 रुपये तक मिलेगा बोनस
DA HIKE

मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते/ महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 3 प्रतिशत वृद्धि करने के बाद अब राज्यों ने भी डीए/ डीआर की दरों में संशोधन करना शुरू कर दिया है। अबतक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान और तमिलनाडु की सरकार ने अपने-अपने सरकारी कर्मचारियों-पेंशनभोगियों का डीए/ डीआर बढ़ा दिया है।

अब उत्तर प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई 2026 से बढ़ने वाले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का इंतजार है। खबर है कि वित्त विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है और मुख्यमंत्री कार्यालय भी भेज दिया है, यहां से मंजूरी मिलने के बाद आदेश जारी किए जा सकते हैं।

DA 60% से बढ़कर 63% होगा, बोनस भी मिलेगा

वर्तमान में राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का लाभ मिल रहा है। अगर डीए/डीआर में 3 प्रतिशत की वृद्धि होती है तो यह 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। चुंकी नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के एरियर का भी लाभ मिलेगा। चर्चा तो यह भी है कि नवंबर की सैलरी के साथ बढ़े हुए डीए का लाभ दिसंबर में दिया जा सकता है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

इसके अलावा फेस्टिवल सीजन में  कर्मचारियों को 3400 से 7000 तक बोनस मिलने की भी संभावना है। यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7,000 रूपये के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आकलन करते हुए दिया जाएगा। बोनस की रकम कर्मचारियों के वेतन और तय नियमों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

संभावना है कि दिवाली से पहले योगी सरकार डीए/डीआर की नई दरों का ऐलान कर सकती है और बोनस की राशि भी पात्र कर्मचारियों (करीब 14 लाख के आसपास) के खाते में भेजी जा सकती है।  बोनस का लाभ पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों को मिलना है।

केंद्र की घोषणा के बाद होता है यूपी में ऐलान

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार महंगाई दर को देखते हुए केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो जनवरी और जुलाई से लागू होता है। यह दरें अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करती है।  केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद यूपी में नई दरों का ऐलान होता है। दिवाली से पहले यूपी सरकार द्वारा DA बढ़ाने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews