विशाखापत्तनम के HPCL रिफाइनरी में धमाके के बाद भीषण आग, आसपास के इलाकों में फैला धुआँ

HPCL विजाग रिफाइनरी के RUF पिच ऑयल टैंक में आग लग गई। आसमान में ऊंची लपटें देखी जा रही हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
hpcl refinery fire

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के विजाग रिफाइनरी में सोमवार को भीषण अग्निकांग की खबर सामने आई है। आसपास के इलाकों में काले धुएं का गुबार देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेज धमाके की आवाज के बाद “रफ पिच ऑयल टैंक” के आग लगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग कि लपटें इतनी भयानक थी कि आसमान छूने लगी। घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से भागना पड़ा। इस घटना के बाद आसपास इन्डस्ट्रियल इलाकों जैसे कि मलकापुरम और श्रीहरिपुरम में हड़कंप मच गया।

मौके पर दमकल की टीमें तैनात 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियों को रवाना किया है। दमकलकर्मी आपातकालीन बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित बाहन भी निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों से न घबराने की अपील भी की गई है।

आग का कारण अज्ञात, हताहत की खबर नहीं

अब तक आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने इस घटना को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। पुलिस कमिश्नर शंखब्रत बागची के मुताबिक किसी भी नुकसान और हताहत की पुष्टि अब तक नहीं की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews