किसानों के लिए अच्छी खबर, धान उपार्जन पंजीयन की तिथि में वृद्धि, अब इस तारीख तक होगा रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके माध्यम से खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के साथ किसानों को आय के अतिरिक्त स्रोतों से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
CM Dr. Mohan Yadav Balram Krishi Mahotsav Seoni

CM Dr. Mohan Yadav Balram Krishi Mahotsav Seoni

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों की परेशानियों को समझते हुए
धान उपार्जन पंजीयन की तिथि 4 नवम्बर तक बढ़ा दी है, अब ऐसे किसान जो किसी कारण से पंजीयन नहीं करा पाए हैं वो इस तारीख वृद्धि का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ये घोषणा सिवनी में आयोजित ही बलराम कृषि महोत्सव के दौरान कही, मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े थे। उन्होंने सिवनी में फूड पार्क स्थापित करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिवनी जिले की सिमरिया मंडी प्रांगण में आयोजित हुए बलराम कृषि महोसव में कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है इसलिए पूरे वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रह हैं, उन्होंने कहा सरकार इस बात को लेकर गंभीर है कि किसानों की आय में वृद्धि हो, कृषि क्षेत्र को अधिक लाभकारी बनाया जाए।

धान उपार्जन पंजीयन की तारीख 4 नवम्बर तक बढ़ी 

सीएम ने कहा कृषि उत्पादों का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, सरकार किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए भी निरन्तर कार्यक्रम चला रही है। मुख्यमंत्री ने कहा हमने किसानों को  खेती किसानी के लिए 10 घंटे बिजली देने का जो वादा किया था उसे पूरा किया है । उन्होंने कहा मेरा ध्यान में आया है कि बहुत से धान उत्पादक किसान किसी कारण से अभी पंजीयन के लिए रह गए हैं तो वे चिंता न करें , पंजीयन की तारीख 4 नवम्बर तक बढ़िया जा रही है, जो भी पात्र किसान शेष हैं वे पंजीयन करा सकते हैं। सरकार का प्रयास है कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहे।

सिवनी में विकसित होगा फूड पार्क 

डॉ मोहन यादव ने कहा सिवनी जिले का गेहूं, धान, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, जीरा और सीताफल भी प्रसिद्ध है। यहाँ का  जीराशंकर चॉवल अपनी खास खुशबू और स्वाद के कारण अलग पहचान रखता है। टमाटर, मिर्च, अलसी, सरसों और सूरजमुखी जैसी फसलों की खेती भी यहाँ बहुत किसान करते हैं,  दुग्ध उत्पादन और मछली पालन के क्षेत्र में भी सिवनी का अपना योगदान है। इसलिए हम बहुत जल्द ही इस क्षेत्र में फूड पार्क भी स्थापित करेंगे जिसका लाभ जिले के किसानों को मिलेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews