इंदौर: एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच का एक्शन, फरार आरोपी को दबोचा, पहले से 10 गंभीर अपराध दर्ज

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 52.71 ग्राम एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार दूसरे आरोपी इरशाद उर्फ भय्यू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, अड़ीबाजी और मारपीट सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Indore News

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है एवं आरोपियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी बीच, क्राइम ब्रांच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 52.71 ग्राम एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में दूसरी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी इरशाद उर्फ भय्यू को दबोचा है।

बता दें कि आरोपी पूर्व में दर्ज अपराध में फरार चल रहा था। इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी फैजान पठान उर्फ बारीक से पूछताछ और विवेचना के आधार पर पुलिस को फरार सह-आरोपी इरशाद उर्फ भय्यू के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी पर 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी इरशाद उर्फ भय्यू के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास (धारा 307), आर्म्स एक्ट, अड़ीबाजी और मारपीट सहित 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई के को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर क्राइम ब्रांच ने फरार सह-आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी पर 12 अपराध दर्ज

डीशनल डीसीपी के अनुसार, यह पूरा मामला 25 अगस्त का है। जब क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये 52.71 ग्राम एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में आरोपी फैजान पठान उर्फ बारीक को दबोचा था। जिस पर भी पहले से 12 अपराध दर्ज हैं। वहीं, जब आरोपी से पूछताछ की उसने अन्य साथी इरशाद उर्फ भय्यू को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस अवैध मादक पदार्थों के स्रोत और तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ करेगी।

गौरतलब है कि इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। साथ ही.. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क और उसके अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews