खरीदारी करने निकली महिला के साथ ऑटो में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी लेकर भागा चालक

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में खरीदारी करने निकली एक महिला के साथ ऑटो चालक ने भरोसे में लेकर 13 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
खरीदारी करने निकली महिला के साथ ऑटो में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी लेकर भागा चालक

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में इन दिनों दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों में काफी भीड़भाड़ देखने को मिल रही है। लोग जमकर खरीदारी करने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। दरअसल, इसी दौरान एक महिला अपनी बेटी के साथ बाजार में सामान खरीदने गई थी। लेकिन वहां एक ऑटो चालक ने भरोसे में लेकर उनके साथ चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

दुकान पर सामान लेने उतरी थी महिला

एसीपी आशीष पटेल ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि तिलक नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली फरियादी महिला मनीषा अपनी बेटी के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंची थीं। सफर के दौरान उन्हें देवगुराडिया जाने के लिए ऑटो रिक्शा मिला था। रास्ते में जब महिला को एक दुकान से कुछ सामान लेना था तो वह ऑटो से नीचे उतर गईं। तभी शातिर ऑटो चालक ने उनसे कहा कि आप अपना बैग यहीं रखा रहने दीजिए और सामान लेकर आ जाइए।

बातों में उलझाकर रखा बैग

महिला ने ऑटो चालक की बात पर भरोसा कर लिया और अपना सामान लेने के लिए दुकान की तरफ चली गईं। चालक ने इसी मौके का फायदा उठाया। चालक ने महिला के जाने के बाद उनके बैग से 13 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषणों से भरा हुआ छोटा बैग चुपचाप निकाल लिया और वहां से खिसकने की फिराक में लग गया।

घर पहुंचकर बैग की चेन खुली तो उड़े होश

महिला जब अपना सारा काम खत्म करके अपने घर वापस पहुंची और उन्होंने अपने सामान वाले बैग को चैक किया तो उनके होश उड़ गए। बैग से सारा कीमती सामान गायब था।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने पकड़ा आरोपी

महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और फौरन मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। पुलिस ने तकनीक और अन्य सबूतों के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए कामा की फाइल में रहने वाले आरोपी ऑटो चालक सोनू पिता बालकृष्ण को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से चोरी गया सारा सामान और नकदी बरामद कर ली है।

खरीदारी करने निकली महिला के साथ ऑटो में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी लेकर भागा चालक

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews