
इंदौर से दाहोद के बीच नई रेल लाइन पर आज इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल रन रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत टीही से धार के बीच तैयार किए गए रेलखंड पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इंजन दौड़ेगा।
सुबह 8.30 बजे से ये ट्रायल शुरू होने की जानकारी सामने आई थी। इस ट्रायल के जरिए रेलवे ट्रैक और विद्युतीकरण की व्यवस्था की जांच की जाने वाली है। पश्चिमी रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रेलखंड पर बिजली से संबंधित काम पूरा हो चुका है। इसे 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन से चार्ज किया जाएगा।
अलग अलग गति से होगी जांच
जानकारी के मुताबिक को ट्रायल के दौरान टीही से धार और धार से टीही के बीच अलग-अलग स्पीड में इलेक्ट्रिक इंजन चलाया जाने वाला है। पहले चरण में इसकी गति 30 किलोमीटर फिर 75 किमी प्रति घंटा रहने वाली है। इसके बाद 110 और 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इंजन चलाया जाएगा। रेलखंड प्रोजेक्ट की क्षमता की जांच करने के बाद सीआरएस निरीक्षण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
🚆 टीही–धार रेलखंड पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होगा स्पीड ट्रायल!
इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन के अंतर्गत टीही–धार रेलखंड पर 30 अक्टूबर से 06 नवंबर 2026 तक नवनिर्मित बड़ी रेल लाइन का निरीक्षण एवं गति परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा भी निरीक्षण किया जाएगा।
⚠️ आमजन से विशेष अपील
📅 अवधि: 30 अक्टूबर से 06 नवंबर 2026
🕗 समय: प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक
🚄 अधिकतम गति: 130 किमी प्रति घंटाइस दौरान रेलवे लाइन के पास न जाएं और अपने पशुओं को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखें।
याद रखें, तेज गति से आती ट्रेन का अनुमान लगाना मुश्किल है। आपकी एक छोटी सी सावधानी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है।
सुरक्षित रहें, सतर्क रहें। रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करें।
#WesternRailway #RatlamDivision #RailSafety #TihiDhar #IndoreDahodRailLine
— DRM Ratlam (@RatlamDRM) October 31, 2026
25 हजार वोल्ट की लाइन से दूर रहने की हिदायत
विद्युतीकरण के बाद रेलखंड पर ओवरहेड तारों में 25000 वोल्ट की बिजली प्रवाहित की जाने वाली है। ऐसे में लोगों को खंभों, बिजली के तारों और उपकरणों से दूर रहने की सलाह दी गई है। ये कहा गया है कि ट्रैक के आसपास बिल्कुल भी ना जाएं। रेलवे द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।
ट्रैक से दूर रहने की अपील
रेलवे द्वारा किसानों, ग्रामीण और पशुपालकों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। इस बात का निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षण का समय ट्रैक पर पैदल चलने, बैठने या फोटो वीडियो बनाने की गलती ना करें। मवेशियों को भी रेल लाइन के आसपास ना छोड़ने को कहा गया है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

