
Cabinet Minister Vishvas Sarang
मध्यप्रदेश के देवास और सागर जिलों में पिछले दिनों सामने आये अवैध शराब के मामलों के बाद चढ़ा सियासी पारा आज उस समय और चढ़ गया जब अवैध शराब से भरे ट्रक ने खातेगांव थाने के टी आई की जान ले ली। घटना ने एक बार फिर प्रदेश में बेख़ौफ़ शराब माफिया के खेल को उजागर किया है, हालाँकि घटना के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
देवास जिले के खातेगांव थाने में पदस्थ टी आई दिलीप पुरी के निधन ने कई सवालों को खड़ा कर दिया है घटना बीती रात उस समय हुई जब वे ड्यूटी पर थे और इंदौर-बैतूल हाईवे पर नेमावर रोड के पास वाहनों की चैकिंग कर रहे थे उसी दौरान अवैध शराब लेकर जा रहे एक ट्रक को रोकने का प्रयास पुलिस टीम ने किया लेकिन उसने रफ़्तार बढ़ा दी और टीआई दिलीप पुरी को चपेट में ले लिया उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने प्रदेश में अवैध शराब को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर अवैध शराब कारोबार में जुड़े होने के गंभीर आरोप लगाये हैं, कैबिनेट मंत्री ने कहा शुरूआती जाँच में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का नाम शराब मामले से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है राहुल जायसवाल और मनीष जायसवाल टिमरनी की जिस शराब दुकान के पार्टनर हैं वहीं से इस पूरे मामले की शुरुआत हुई है।
राहुल जायसवाल पीसीसी चीफ के बहुत खास
मंत्री ने कहा राहुल जायसवाल कांग्रेस के खातेगांव विधानसभा के प्रभारी हैं जीतू पटवारी के बहुत खास हैं इससे पहले भी जो मामला सामने आया था और उसमें अमन कासलीवाल का नाम सामने आया था जो कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे हैं, उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में अवैध शराब कारोबार कांग्रेस द्वारा संचालित किया जा रहा है।
बड़ा आरोप, पीसीसी ऑफिस के खर्चे ये नेता उठाते हैं
विश्वास सारंग ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, ये पूरा मामले कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के खर्चों से जुड़ा हुआ है, वहां का बिजली का बिल, पीसीसी के सभी धरने प्रदर्शन इसी पैसे से होते हैं , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर स्पेश्ल डीजी उपेन्द्र जैन टी आई दिलीप पुरी मामले की जाँच कर रहे हैं दोषियों पर कार्रवाई होगी।
शराब दुकान लाइसेंस निलंबित, आयशर वाहन मालिक गिरफ्तार
यहाँ बता दें – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने टी आई दिलीप पुरी के निधन पर गहरा दुःख जताया है, उन्होंने मृतक की पत्नी को एस आई के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने और परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है, वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस एक्शन मोड में है, पुलिस ने घटना के लिए दोषी आयशर वाहन के मालिक केरसिंह को गिरफ्तार किया है उधर हरदा कलेक्टर ने तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल सहित दो आबकारी आरक्षकों को भी निलंबित किया गया है।
देवास के अवैध शराब मामले में कांग्रेस नेताओं से जुड़े नाम सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है। राहुल जायसवाल और उनके भाई मनीष जायसवाल की टिमरनी शराब दुकान में साझेदारी की जानकारी सामने आई है। दुकान के मैनेजर के बयान भी जांच का हिस्सा हैं।
इससे पहले देवास के अवैध शराब प्रकरण में… pic.twitter.com/kQhp1pgVEt
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) November 2, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

