जम्मू-कश्मीर में एक साथ हुआ 6 IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासनिक विभाग ने जारी किया आदेश

एक साथ 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। सचिव, आयुक्त, निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer 2026

दिवाली से पहले जम्मू-कश्मीर में लगातार प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में AGMUT कैडर के 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। संबंधित आदेश सामान्य प्रशासनिक विभाग ने जारी किया है, जो 1 नवंबर 2026 से लागू है। इससे पहले 31 अक्टूबर को 5 आईएएस और एक अधिकारी के साथ कई JKAS अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था।

शालीन काबरा को जम्मू कश्मीर प्रबंधन लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्था के महानिदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह वित्त आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) जल शक्ति विभाग के साथ-साथ वित्तीय आयुक्त राजस्व और प्रशासनिक सचिव संपदा विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

जल शक्ति विभाग के प्रशासनिक सचिव कौन?

बैच 2006 के आईएएस अधिकारी सौगात विश्वास को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ प्रशासनिक सचिव जल शक्ति विभाग पत्र का प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह आयुक्त या सचिव हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन पद पर कार्यरत हैं। अगले आदेश तक वह यह कार्यभार संभालेंगे।

जनजातीय मामलों के सचिव बदले 

रिहाना बतूल, महानिदेशक जम्मू कश्मीर प्रबंधन संस्थान, लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास को जनजातीय मामलों के आयुक्त/ सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ आईएएस अधिकारी अवनी लवासा को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब उन्हें उनके वर्तमान कर्तव्य के साथ-साथ प्रशासनिक सचिव राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया  है। वर्तमान में वह सचिव पर्यटन विभाग पद पर कार्यरत हैं।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

चंद्रकर भारती वित्त आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) गृह विभाग को अगले आदेश तक वित्तीय आयुक्त राजस्व जम्मू-कश्मीर पद का प्रभार सौंपा गया है। एम राज को अगले आदेशों तक संपदा विभाग के प्रशासनिक सचिव पद का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। वह आयुक्त या सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, प्रशासनिक सचिव आतिथ्य एवं प्रोटोकॉल विभाग और प्रशासनिक सचिव आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण विभाग के पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews