UGC NET दिसंबर 2026 आवेदन में सुधार का मौका, करेक्शन पोर्टल एक्टिव, जरूर रखें इन बातों का ख्याल 

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन में सुधार के लिए विंडो शुरू हो चुका है। यह सुविधा केवल निर्धारित समय सीमा तक की उपलब्ध रहेगी। इससे संबंधित नोटिस एनटीए ने जारी किया है। 
ugc net 2026

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन (UGC NET 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने करेक्शन पोर्टल सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार या बदलाव कर सकते हैं। एनटीए ने 2 नवंबर को नोटिस जारी किया है। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत पड़ेगी।

यूजीसी नेट के लिए करेक्शन पोर्टल 2 से लेकर 4 नवंबर तक एक्टिव रहेगा। उम्मीदवारों को सभी डीटेल्स को सत्यापित करने की सलाह एनटीए ने दी है। ताकि उम्मीदवार जरूरत पड़ने इसमें डेडलाइन से पहले सुधार कर सकें। सुधार की सुविधा केवल एक बार ही मिलेगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए पेमेंट किया जा सकता है।

ऐसे करें सुधार के लिए आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर कैंडीडेट एक्टिविटी के सेशन में करेक्शन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. सारी जानकारी को चेक करें और सुधार के लिए आवेदन करें।
  5. अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करें।

इन डिटेल्स में बदलाव की अनुमति 

उम्मीदवार जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी और सब कैटिगरी/PwBD से जुड़े सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा विषयों में बदलाव की अनुमति भी है। इसके अलावा उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी सिलेक्शन में भी बदलाव कर सकते हैं। हालांकि परीक्षा शहर प्रेफरेंस परमानेंट और प्रेजेंट ऐड्रेस पर आधारित होगा। उम्मीदवारों की वरीयता के बाहर एनटीए परीक्षा शहर आवंटित नहीं करेगा।

इन नियमों को जान लें 

उम्मीदवार के नाम, पिता के नाम या माता के नाम किसी एक में ही सुधार किया जा सकता है। इसके अलावा ईमेल एड्रेस, स्थायी या अस्थायी पता, फोटोग्राफ और सिग्नेचर में बदलाव किया अनुमति नहीं होगी।

14 दिसंबर से परीक्षा शुरू

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न शहरों में  14 से लेकर 18 और 21 दिसंबर को किया जाएगा। सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल एनटीए जल्द ही जारी करेगा। इसके अलावा शहर सूचना पर्ची 23 नवंबर और एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews