राजस्थान में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 5 लोग झुलस गये। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
Rajasthan Jhunjhunu Accident

राजस्थान के झुंझुनू जिले में सोमवार को एक दिल दहना देने वाला हादसा हो गया है। जहां दयपुरवाटी तहसील के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत और अन्य पांच लोगों के झुलसने की खबर है। टना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोसटमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं हादसे ही जांच में जुटी है।

जानकारी अनुसार, कदम कुंड की ओर जाने वाले रास्ते पर सड़क निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। मशीन में करंट फैलते ही वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गये।

बता दें कि हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। करंट लगने से आठ मजदूरों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

प्रशासन और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये धरना शुरू कर दिया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों में घटना को लेकर नाराजगी देखी गई।

मृतकों और घायलों की पहचान

बता दें कि हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान हरिराम गुर्जर (30), मंगलचंद गुर्जर (22), कालूराम गुर्जर (29) और पवन गुर्जर (23), विष्णु सैनी (38), सुरेंद्र उर्फ सुरेश सैनी (30), मुकेश सैनी (27) और फतेहचंद सैनी (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं, हादसे में महेंद्र सैनी, गीता देवी (45), संतरा देवी (35), गिदाराम सैनी (45) और मंजू देवी (38) झुलस गए। जिनका इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुये लिखा कि झुंझुनूं में हुये हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना की जांच के निर्देश दिये हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।

पीएम मोदी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया, मुआवजे का ऐलान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान के झुंझुनूं में हुये हादसे में लोगों की जान जाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews