EPFO WhatsApp Services: अब ‘Hi’ लिखते ही व्हाट्सऐप पर पीएफ बैलेंस से लेकर पासबुक तक देख सकेंगे, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

EPFO की नई Whatsapp सर्विस लॉन्च, सिर्फ 'Hi' लिखते ही व्हाट्सऐप पर मिलेगी PF बैलेंस-पासबुक और 5 ट्रांजेक्शन की सारी डिटेल्स, डिएक्टिव खातों का ऑटोमैटिक सेटलमेंट होगा
EPFO WhatsApp Services: अब ‘Hi’ लिखते ही व्हाट्सऐप पर पीएफ बैलेंस से लेकर पासबुक तक देख सकेंगे, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेवाओं में एक और अध्याय जुड़ गया है। ईपीएफओ ने व्हाट्सएप सर्विस शुरू कर दी है। EPF सदस्य EPFO ​​की सत्यापित Whatsapp Service के माध्यम से अपना पीएफ बैलेंस, पिछले पांच लेन-देन और पासबुक की जानकारी देख सकेंगे।

साथ ही PMVBRY ( Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana ) से संबंधित ज़रूरतों को पूरा करने के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन और सहायता भी मिलेगी। इससे रोज़मर्रा की सेवाएं एक जाने-पहचाने मोबाइल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएंगी और EPFO ​​कार्यालय जाने की ज़रूरत कम हो जाएगी।

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से Whatsapp पर 8796441800 नंबर पर Hi लिखकर भेजना होगा। इसमें भाषा चुनने का विकल्प भी मिलेगा। ध्यान रहें EPFO कभी भी Whatsapp चैट में आपका UAN पासवर्ड, OTP, आधार नंबर या बैंक डिटेल्स नहीं मांगता, इसलिए ऐसी कोई भी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।

QR Code भी स्कैन कर सकते हैं

ईपीएफओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम एक क्यूआर कोड पोस्ट में शेयर किया है। यदि आप भी EPFO के आधिकारिक WhatsApp Service से जुड़ना चाहते हैं तो आप सीधे व्हाट्सएप चैनल के लिंक या क्यूआर कोड के जरिए ज्वाइन कर सकते हैं। ईपीएफओ से जुड़े नियमों और सेवाओं के मुख्य अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य सदस्यों को तेज, सहज और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकी उन्हें पीएफ खातों से जुड़ी जानकारी और सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

पात्र निष्क्रिय EPF खातों के ऑटोमेटिक सेटलमेंट की शुरुआत

जिन सदस्यों के आधार-सत्यापित EPF खाते निष्क्रिय हैं और जिनमें 1,000 रुपये तक की राशि जमा है, उन्हें अलग से दावे (क्लेम) दायर करने की जरूरत नहीं होगी। EPFO ​​निर्धारित पहचान और बैंक खाता सत्यापन के बाद ऑटोमेटिक सेटलमेंट की प्रक्रिया शुरू कर देगा, जिससे पात्र लाभार्थियों को उनकी देय राशि मिल सकेगी। इससे कुल 5 करोड़ रुपये की राशि के लगभग एक लाख खातों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews