इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस 

आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा के लिए रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। संबंधित नोटिस जारी किया गया है। रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 
ICAI CA Exam Result 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 सेशन (CA Foundation Result) के लिए रिजल्ट को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक परिणाम 6 नवंबर की शाम घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://caresults.icai.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए 6 डिजिट रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

रिजल्ट में रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, प्रत्येक पेपर के लिए प्राप्त अंक, टोटल मार्क्स और क्वालीफाइंग स्टेटस की जानकारी उपलब्ध होती। रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी होगी। चार पेपर्स के लिए परीक्षा का आयोजन 2 से लेकर 9 सितंबर तक को किया गया था। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए 3 घंटे का समय मिलता है। वहीं पेपर 3 और 4 की अवधि 2 घंटे होती है।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। यहां रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर स्कोर कार्ड नजर आएगा। विषयवार अंकों को चेक करें।
  5. रिजल्ट को डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

पासिंग क्राइटेरिया जानें 

सीए फाउंडेशन परीक्षा में 4 पेपर्स शामिल होते हैं, प्रत्येक 100 अंक का होता है। पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में 40% या प्रत्येक पेपर में 100 में कम से कम 40 अंक लाना अनिवार्य होगा। चारों पेपर को मिलाकर कुल अंक कम से कम 50% होना जरूरी है यानी 400 में से 200 अंक होना अनिवार्य है।

सीए फाउंडेशन जनवरी 2027 के लिए 3 नवंबर से आवेदन शुरू 

आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन जनवरी सेशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 3, 5, 7 और 9 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.icai.org या http://eservices.icai.orgपर जाकर 16 नवंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। 600 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2026 है। भारतीय छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये है। नेपाल के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,200 रुपये है। वहीं अन्य देशों के लिए शुल्क 325 US डॉलर है।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews