‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज के आखिरी दो मैचों में मिली हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। बता दें कि पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया है।
'मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं', सीरीज जीतने के बाद बोले थे गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी-20 में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार मिली। इसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर टीम की एक तस्वीर शेयर करते हुए तीन लाइनों का संदेश लिखा- ‘एक टीम के रूप में बने. एक टीम के रूप में जीते. हमेशा भारत के लिए.’ गंभीर की पोस्ट पर फैंस ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं है। किसी ने टीम का समर्थन किया तो कुछ यूजर्स ने खिलाड़ियों के चयन और प्रदर्शन पर सवाल उठाए है।

दरअसल भारत ने पांचवें टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 191 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 195 रन बना लिए और 7 विकेट से मैच जीत लिया। लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम को आखिरी दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद गौतम गंभीर की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गई।

सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा “एक टीम के रूप में बने. एक टीम के रूप में जीते. हमेशा भारत के लिए.” उनके इस संदेश को टीम के साथ बने रहने और देश के लिए खेलने की बात के तौर पर देखा गया। हालांकि, पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कुछ फैंस ने टीम के प्रदर्शन और कोचिंग से जुड़े फैसलों पर नाराजगी भी जताई।

गौतम गंभीर की पोस्ट पर फैंस ने क्या कहा?

वहीं गौतम गंभीर की पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “याद रखिए, यह आपके पिता की टीम नहीं है।” वहीं दूसरे यूजर ने वैभव सूर्यवंशी को मौका देने और कुछ कड़े फैसले लेने की बात कही। इसके अलावा भी कई लोगों ने टीम के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए।


दरअसल, सीरीज के आखिरी दोनों मैच हारने के बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन की चर्चा तेज हो गई है। शुरुआती तीन मुकाबलों में भारत ने लगातार जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने चौथे और पांचवें टी-20 में वापसी की। पांचवें मैच में भारत ने 191 रन बनाए, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत करते हुए लक्ष्य 18 ओवर में ही हासिल कर लिया। गौतम गंभीर की पोस्ट में किसी खिलाड़ी या मैच के प्रदर्शन का अलग से जिक्र नहीं था। उन्होंने सिर्फ टीम के रूप में एकजुट रहने और भारत के लिए खेलने की बात कही।

सीरीज जीतने के बाद गौतम गंभीर बोले – मेरी डिक्शनरी में डर नहीं

बता दें पांच मैचों की टी-20 सीरीज भारत ने 3-2 से जीती। सीरीज के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि उनकी डिक्शनरी और डायरेक्टरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं है। उन्होंने पहले मुकाबले का उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों की तारीफ की। गौतम गंभीर के मुताबिक न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद टीम को करीब 15 घंटे की लंबी फ्लाइट का सफर करना पड़ा था। इसके बाद खिलाड़ियों को सिर्फ एक अभ्यास सत्र मिला, फिर भी टीम ने पहला मैच जीत लिया। गौतम गंभीर ने कहा कि विदेशी मैदानों पर खेलते समय मुश्किल हालात से घबराने के बजाय उनका सामना करना जरूरी है। उन्होंने शुरुआती मैच में टीम के प्रदर्शन को खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती से जोड़ा। हालांकि सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने बेहतर खेल दिखाया और लगातार जीत दर्ज की।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews