SSC Exam Schedule 2026: दिल्ली पुलिस SI पेपर-II समेत 3 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी, देखें पूरा शेड्यूल

SSC Exam Schedule 2026: नवंबर में होने वाली तीन भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी, 17 से 28 नवंबर के बीच होंगी परीक्षाएं, दिल्ली पुलिस SI पेपर-II का आयोजन 28 नवंबर को होगा
SSC EXAM 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने तीन अहम भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। आयोग द्वारा 2 नवंबर 2026 को जारी नोटिस के अनुसार सभी परीक्षाएं नवंबर 2026 में आयोजित की जाएंगी।

इसमें कोस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा, विभागीय टाइपिंग व स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट और दिल्ली पुलिस व CAPF सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का पेपर-II शामिल है। ये तीनों परीक्षाएं 17 नवंबर 2026 से शुरू होकर 28 नवंबर 2026 तक चलेगी।

यहां देखें तीनों परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल

  • कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT), बैच 01/2027 और 02/2027: यह परीक्षा 17 और 18 नवंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (Computer Based Examination) मोड में आयोजित की जाएगी।
  • वार्षिक विभागीय टाइपिंग टेस्ट  और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट परीक्षा, 2025: यह स्किल टेस्ट 20 से 21 नवंबर 2026 तक होगा। यह भी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ही होगी। यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी, दोनों भाषाओं में निर्धारित की गई है।
  • दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2025 (पेपर-2) :  परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को होगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित माध्यम से आयोजित होगी। यह भर्ती प्रक्रिया का दूसरा प्रश्नपत्र है।

एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप की जानकारी?

बता दें कि आयोग द्वारा जारी नोटिस में फिलहाल परीक्षा का नाम, तारीख और एग्जाम मोड (CBT/स्किल टेस्ट) की जानकारी दी गई है। इसमें सिटी इंटिमेशन स्लिप (Exam City Slip) और एडमिट कार्ड (Admit Card) से जुड़ी डिटेल्स का जिक्र नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews