
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (इंटरमीडिएट स्तर) में प्रधानाचार्य के 1,475 पदों पर सीधी भर्ती ( विज्ञापन संख्या 08/2026 ) निकाली है। आनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार, 23 अक्टूबर से शुरू हो गई है।
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 है। ध्यान रहे विज्ञापित पदों के सापेक्ष आवेदन करने वालों के लिए आयोग द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू की गई है, ऐसे में उम्मीदवारों को ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण कर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। सभी उम्मीदावरों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 2000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
UP Principal Recruitment Details
कुल पद: 1475
पदों का विवरण
- बालक विद्यालयों के लिए: 1318 पद
- बालिका विद्यालयों के लिए: 157 पद
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 1 जुलाई, 2026 को 30 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु 62 वर्ष रखी गई है ।
योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक।B.Ed. की डिग्री अनिवार्य ।4 साल का शिक्षण / प्रधानाध्यापक के रूप में अनुभव ।
वेतन: चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-12 के अनुसार 78,800 रुपये से 2,09,200 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।
कैसे होगा चयन: प्रधानाचार्य की भर्ती के लिए परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा 07 जनवरी, 2027 को संचालित की जानी है। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) होंगे। सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। प्रश्न पत्र का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगा। भाषा विषयों को छोड़कर। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। (लिखित परीक्षा, कुल प्रश्न 120, अंक 360 ) (इंटरव्यू 40 अंंक)
एप्लिकेशन फीस: सभी कैटेगिरी के लिए 2000/- आवेदन शुल्क रखा गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी: 23 अक्टूबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 23 अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 22 नवंबर 2026
- फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026
- लिखित परीक्षा: 7 जनवरी 2027
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

