अपने ही बाल नोंचते दिखे सैफ अली खान, शाकाल लुक में वीडियो हुआ वायरल

जहां सारे एक्टर्स अपना हेलोवीन लुक शेयर कर रहे हैं। उसी बीच सैफ अली खान अपनी वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। वीडियो में वो अपने बाल नोंचते नजर आ रहे हैं।
Saif Ali Khan

सैफ अली खान की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कलाकारों में होती है। उन्होंने अपने पूरे करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया है। एक्टर ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वो दर्शकों के साथ अपनी जिंदगी की झलकियां लगातार शेयर कर रहे हैं।

सैफ अली खान को सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते हुए देखा जाता है। आभारी में एक्टर ने अपना हेलोवीन लुक शेयर किया है। उनके लुक को देखने के बाद फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। दरअसल, एक्टर ने प्रोस्थेटिक मेकअप किया हुआ है और वह बिल्कुल शाकाल की तरह दिखाई दे रहे हैं। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ सैफ का लुक

सैफ अली खान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम से खुद इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें वह गंजे नजर आ रहे हैं लेकिन अचानक से वो अपने सिर के प्रोस्थेटिक मेकअप को नोंचकर हटा देते हैं। ये नजारा काफी फनी लग रहा है।

जैसे ही सैफ मेकअप निकलते हैं उनके असली बाल दिखाई देने लगते हैं। उन्हें ऐसा करता देख आसपास मौजूद लोग हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा ‘यहां सब अपने हेलोवीन लुक के बारे में पोस्ट कर रहे हैं और मैं बस मंडे से निपट रहा हूं। मेरा तो मन कर रहा है, अपने बाल ही नोंच लूं।’

गिटार प्ले करते आए थे नजर

इसके पहले सैफ ने एक और पोस्ट शेयर की थी। जिसमें वह गिटार प्ले करते हुए दिखाई दे रहे थे। वो वैसे भी सगीत के शौकीन कहे जाते हैं। जब पीले रंग का इलेक्ट्रिक गिटार बजाते हुए उन्होंने वीडियो पोस्ट किया था तो यह फैंस को बहुत पसंद आया था। उनके साथ कुछ लोग भी नजर आ रहे थे जो ड्रम और दूसरे इंस्ट्रूमेंट बजा रहे थे।

एक्टर का वर्क फ्रंट

सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बहुत जल्दी अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ ‘कॉफी विद करण’ में देखा जाने वाला है। शो पर एक कपल के तौर पर वह दूसरी बार दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में इसका प्रोमो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews