शहडोल में खनिज विभाग का एक्शन, 3 जगह मिला अवैध रेत का भंडारण, एक वाहन जब्त

शहडोल में रेत के अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई देखने को मिली। खनिज विभाग की टीम ने रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट किया। वहीं एक वाहन भी पकड़ा गया है।
Shahdol

शहडोल में रेत के अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई देखने को मिली। जिले की गोहपारू तहसील में विभाग द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। यहां के ग्राम अतरिया में तीन अलग-अलग जगह पर 350 घन मीटर रेट का अवैध भंडारण देखने को मिला।

जब मौके पर खनिज विभाग की टीम पहुंची तो इस सारी रेत को जब्त कर उसे मिट्टी में मिलाकर नष्ट कराया। इसके अलावा ग्राम चुहिरी में भी अवैध रेत का भंडारण किए जाने पर एक वाहन जब्त किया गया है। विभाग ने अतरिया में एक नहीं तीन जगह कार्रवाई की है।

अतरिया में तीन जगह रेत का भंडारण

जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई कलेक्टर पार्थ जायसवाल और खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य के मार्गदर्शन में की गई है। खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सबसे पहले टीम ग्राम अतरिया पहुंची। यहां तीन अलग-अलग जगह पर रेत का अवैध भंडारण किया गया था। इसके 350 घन मीटर होने का अनुमान लगाया गया है। रेट मिलने के बाद मौके पर जेसीबी बुलाई गई और इससे मिट्टी में मिलाया गया। विभाग द्वारा रेट को नष्ट इसलिए किया गया है ताकि इसका अवैध रूप से उपयोग न किया जा सके।

परिवहन करता वाहन जब्त

टीम ने चुहिरी में भी अवैध भंडारण और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की है। यहां रेत के भंडारण में संलिप्त पाए जाने पर एक वाहन जब्त किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से यह वाहन गोहपारू थाने में खड़ा किया गया है। खनिज विभाग का कहना है की तहसील सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जहां भी रेत का अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन किया जा रहा है, वहां पर विभाग की नजर है। जो भी इस अवैध कारोबार में शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews