स्पेन में फुटबॉल मैच के दौरान बड़ा हादसा, गोलकीपर से टकराने के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी को आया कार्डियक अरेस्ट, नहीं बची जान

स्पेन के फुटबॉल जगत से एक दुखद खबर आई है। सीडी टेनेरिफ के 30 वर्षीय स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल की गोलकीपर से टक्कर के बाद मौत हो गई। मैच के आखिरी मिनटों में हुए इस हादसे के बाद उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। क्लब ने मंगलवार सुबह उनके निधन की पुष्टि की।
स्पेन में फुटबॉल मैच के दौरान बड़ा हादसा, गोलकीपर से टकराने के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी को आया कार्डियक अरेस्ट, नहीं बची जान

स्पेन के फुटबॉल क्लब सीडी टेनेरिफ के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल की मैच के दौरान गोलकीपर से हुई टक्कर के बाद मौत हो गई। दरअसल 30 साल के खिलाड़ी को मैदान पर गंभीर चोट लगी थी। उन्हें तुरंत मेडिकल मदद दी गई और अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। क्लब ने मंगलवार सुबह उनके निधन की पुष्टि की। इस घटना के बाद स्पेन के फुटबॉल जगत में शोक है।

दरअसल स्पेनिश सेकेंड डिविजन में सोमवार को सीडी टेनेरिफ और FC अंडोरा के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। मैच 2-2 की बराबरी पर था और आखिरी मिनट चल रहे थे। इसी दौरान गेंद के लिए आगे बढ़े जीसस डी मिगुएल की अंडोरा के गोलकीपर जीसस ओवोनो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद डी मिगुएल मैदान पर गिर पड़े और खिलाड़ी तुरंत मेडिकल टीम को बुलाने लगे। उन्हें मैदान पर ही इलाज दिया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा। मंगलवार सुबह क्लब ने उनके निधन की जानकारी दी।

टेनेरिफ और अंडोरा के मैच में कैसे हुआ हादसा?

बता दें कि यह मुकाबला स्पेन के हेलिओडोरो रोड्रिग्ज लोपेज स्टेडियम में खेला जा रहा था। दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं और मैच अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका था। इसी दौरान टेनेरिफ की ओर से खेल रहे डी मिगुएल गेंद का पीछा करते हुए आगे बढ़े। दूसरी तरफ FC अंडोरा के गोलकीपर जीसस ओवोनो भी गेंद को रोकने के लिए अपने गोल से काफी आगे आ गए। दोनों के बीच हुई टक्कर में गोलकीपर का घुटना डी मिगुएल के सीने से टकराया। हादसे के तुरंत बाद डी मिगुएल जमीन पर गिर गए। मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ी उनकी हालत देखकर परेशान हो गए और मेडिकल स्टाफ को जल्द बुलाने का इशारा करने लगे। गोलकीपर ओवोनो को इस टक्कर के बाद रेड कार्ड दिखाया गया। मेडिकल टीम ने मैदान पर कई मिनट तक डी मिगुएल का इलाज किया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के चलते मैच आगे नहीं खेला जा सका और मुकाबला छोड़ दिया गया।


उस समय स्कोर 2-2 था। मैच के आखिरी पलों में हुई इस घटना ने मुकाबले का पूरा माहौल बदल दिया। मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी इस हादसे से सदमे में थे। यह घटना सोमवार को हुई थी जबकि खिलाड़ी के निधन की खबर मंगलवार सुबह सामने आई।

कार्डियक अरेस्ट के बाद ICU में चल रहा था इलाज

वहीं स्पेनिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक टक्कर के बाद जीसस डी मिगुएल को कार्डियक अरेस्ट आया था। मेडिकल टीम ने उन्हें दोबारा होश में लाने और उनकी जान बचाने की कोशिश की। एंबुलेंस में भी उन्हें जरूरी इलाज दिया गया। इसके बाद उन्हें सांता क्रूज स्थित अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट यानी ICU में भर्ती कराया गया। टेनेरिफ क्लब ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत को लेकर जानकारी साझा की थी। शुरुआत में उनकी स्थिति गंभीर होने के बावजूद स्थिर बताई गई थी लेकिन वह बेहोश थे। मंगलवार तड़के क्लब ने बताया कि उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति और खराब हो गई है। इसके कुछ घंटे बाद सुबह करीब 8 बजे उनका निधन हो गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews