
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-2 से टी20 सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज खेलने वाली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर यानि बुधावार से होने जा रहा है। भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेलेगी। वहीं, भारतीय समयानुसार मैच सुबह 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 7 बजे होगा।
बता दें कि अगले साल होने वाले विश्व कप को देखते हुये यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। इस सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और मोहम्मद सिराज जैसे बड़े खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। भारतीय फैंस को इनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। वहीं, टी20 सीरीज का हिस्सा रहे भुवनेश्वर कुमार को वनडे सीरीज में जगह नहीं मिली है।
भारतीय टीम सिलेक्टर्स ने इस बार कुछ खास एवं अनोखा प्रयोग किया है। टीम कप्तानी की जिम्मेदारी अलग-अलग खिलाड़ियों को सौंपी है। बीसीसीआई के अनुसार, पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल संभालेंगे लेकिन आखिरी दो वनडे मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभालते हुए दिखाई देंगे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच का लाइव प्रसारण
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से होने वाली वनडे सीरीज के सभी लाइव मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। क्योंकि इस पूरी सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स पर जाना होगा, वहीं अगर आप मोबाइल पर इस मैच को देखना चाहते हैं तो सोनी लिव एप पर जा सकते हैं।
फ्री में भी देख सकते हैं मैच
बता दें कि अगर आपकों फ्री में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच फ्री में देखना है तो आपको डीडी स्पोर्ट्स पर जाना होगा। डीडी फ्री डिश कनेक्शन से आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के इस मैच को लाइव देख पाएंगे। इस बात का ध्यान रखिएगा कि अगर डीडी फ्री डिश का कनेक्शन नहीं होगा तो मैच फ्री में नहीं देखा जा सकेगा।
वनडे में भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 123 वनडे मैच हुये हैं। जिसमें से भारत ने कुल 63 मैचों पर जीत हासिल की है। वहीं, न्यूजीलैंड के झोली में 52 मैचों की जीत आई है। जबकि सात मैच बेनतीजा रहे और एक मैच टाई रहा। वहीं, न्यूजीलैंड ने भारत से अपने घर पर 26 वनडे जीते हैं। भारत ने अपने घर पर न्यूजीलैंड को 32 मैचों में मात दी है।
पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम
श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड
हेनरी निकोल्स, विल यंग, टॉम लैथम (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर, ब्लेयर टिकनर, टिम सीफर्ट, काइल जैमीसन।
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
