‘पीला रंग हमारे लिए सब कुछ है’, सुरेश रैना ने CSK से मांगा टीम के साथ काम करने का मौका, खिलाड़ियों के साथ साझा करना चाहते हैं अनुभव

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 13 सीजन खेलने और चार IPL ट्रॉफी जीतने के बाद सुरेश रैना अब टीम के साथ नई पारी शुरू करना चाहते हैं। दरअसल उन्होंने CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने की इच्छा जताई है।
'पीला रंग हमारे लिए सब कुछ है', सुरेश रैना ने CSK से मांगा टीम के साथ काम करने का मौका, खिलाड़ियों के साथ साझा करना चाहते हैं अनुभव

चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी में सालों तक धमाल मचाने वाले सुरेश रैना अब टीम के ड्रेसिंग रूम में नई भूमिका निभाना चाहते हैं। दरअसल एमएस धोनी के साथ CSK को 4 IPL ट्रॉफी जिताने वाले रैना ने फ्रेंचाइजी से कोचिंग स्टाफ में जगह मांगी है। उन्होंने अपनी इच्छा भी जाहिर कर दी है लेकिन टीम की ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया है।

दरअसल सुरेश रैना ने यह बात पूर्व साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि CSK के सामने अपनी इच्छा रख चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है। सुरेश रैना ने साफ किया कि उनके लिए टीम के साथ किसी भी भूमिका में काम करना अहम है। उन्होंने कहा कि चेन्नई के साथ उनका रिश्ता खास रहा है और वे इस फ्रेंचाइजी के लिए फिर योगदान देना चाहते हैं।

कोचिंग स्टाफ में शामिल होना चाहते हैं सुरेश रैना

सुरेश रैना ने कहा है कि उन्होंने अपनी बात CSK तक पहुंचा दी है और अब फैसला फ्रेंचाइजी को करना है। उनके मुताबिक टीम के साथ रहना और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद करना उनके लिए सबसे अहम है। रैना ने कहा “मैं CSK के साथ किसी भी भूमिका में काम करना पसंद करूंगा। मेरे लिए सबसे जरूरी है कि मैं खिलाड़ियों के साथ रहूं और वे ट्रॉफियां जीतें। पीला रंग हमारे लिए सब कुछ है।”

टीम के खिलाड़ियों के साथ साझा करना चाहते हैं अनुभव

उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेशनल क्रिकेट, IPL और वर्ल्ड कप खेलने के दौरान उन्होंने कई तरह के दबाव का सामना किया है। CSK के लिए खेलते हुए उन्होंने कई फाइनल खेले, कुछ जीते और कुछ हारे। रैना का कहना है कि इन मुकाबलों से उन्होंने दबाव में बेहतर प्रदर्शन करना सीखा। अब वे इसी अनुभव को टीम के खिलाड़ियों के साथ साझा करना चाहते हैं। रैना ने बातचीत में यह भी कहा कि अब CSK नई टीम है और वे तथा अश्विन दोनों क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में वे चाहते हैं कि फ्रेंचाइजी उन्हें टीम के साथ काम करने का मौका दे।

CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रैना

दरअसल सुरेश रैना का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लंबा और सफल जुड़ाव रहा है। वे 2008 से 2021 तक फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में CSK के लिए कई अहम पारियां खेलीं। टीम के साथ रहते हुए रैना ने चार IPL खिताब और दो चैंपियंस लीग खिताब जीते। वे CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे हैं। IPL में उनके लगातार प्रदर्शन के कारण उन्हें ‘मिस्टर IPL’ के नाम से पहचान मिली। रैना की बल्लेबाजी के साथ-साथ बड़े मैचों में उनका अनुभव भी टीम के लिए अहम रहा। CSK के साथ उनका सफर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वे टीम के पुराने और भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews