CBSE करेगा आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2026 का आयोजन, स्कूलों को नोटिस जारी, 4 नवंबर से आवेदन शुरू 

सीबीएसई ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज का ऐलान किया है। इसे लेकर सर्कुलर जारी किया है। आवेदन की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 है। इसमें 2 चरण शामिल होंगे।  
cbse notice

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने “आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2026” की घोषणा की है। प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं से लेकर 10वीं के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। इसका उद्देश्य छात्रों के बीच वास्तविक दुनिया की क्षमताओं को बढ़ावा देना है। साथ ही रोजमर्रा की स्थितियों में गणितीय सिद्धांतों को लागू करने की क्षमता का मूल्यांकन करना है।

प्रतियोगिता में दो चरण शामिल होंगे। पहला चरण स्कूल लेवल प्रतियोगिता का होगा। जिसका आयोजन स्कूलों द्वारा किया जाएगा। सीबीएसई की आधिकारिक पोर्टल पर प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे, जिस स्कूल डाउनलोड करके अपने कैंपस में ही प्रतियोगिता आयोजित कर सकते हैं। वहीं दूसरा चरण नेशनल लेवल कंपटीशन का होगा, जिसका आयोजन से भी सीबीएसई ऑनलाइन मोड यानि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में करेगा।

जरूरी तारीखें जान लें  

महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है। स्कूल स्टेज  के लिए आवेदन रजिस्ट्रेशन 4 नवंबर से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 है। प्रश्न पत्र और आंसर-की 25 से लेकर 26 नवंबर के बीच उपलब्ध होंगे। स्टेज 2 के लिए आवेदन 27 से लेकर 30 नवंबर तक जारी रहेंगे। स्टेज 2 का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 2 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

कितनी है फीस?

स्टेज-1 यानि स्कूल लेवल प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि दूसरे स्टेज के लिए प्रत्येक स्कूल को 900 रुपये फीस का भुगतान करना होगा, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या NEFT के जरिए ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है। ध्यान रखें कि जमा किए गए फीस को रिफंड नहीं किया जाएगा।

प्रत्येक स्कूल से होगा तीन छात्रों का चयन

स्टेज-1 में सबसे अच्छा प्रदर्शन  करने वाले तीन छात्रों का चयन स्कूल करेंगे। साथ ही इन दूसरे चरण के लिए छात्रों का नाम स्कूल निर्धारित समय सीमा के भीतर सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। साथ ही रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करेंगे। दूसरा चरण खत्म होने के बाद प्रत्येक क्षेत्र से टॉप 100 छात्रों को सीबीएसई सेलेक्ट करेगा और इन्हें मेरी सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। स्टेज 1 में प्रतिभागियों की अधिक संख्या वाले टॉप 100 स्कूलों को अप्रिशिएसन सर्टिफिकेट बोर्ड द्वारा दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews