
पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंर सर्विसेस पदों के लिए भर्ती (BOB Recruitment) निकाली है, जो कॉन्ट्रैक्ट आधारित है। संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। रिक्त पदों की संख्या कुल 837 है, जिसके अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर (डिप्टी मैनेजर) के लिए रिक्त पदों की संख्या 791 है। टेरिटरी हेड के लिए 35, ग्रुप हेड के लिए 8, इन्वेस्ट प्रोडक्ट मैनेजर के लिए दो और हेड इन्वेस्टमेंट के लिए एक पद खाली हैं। एलिजिबिलिटी कट-ऑफ डेट 1 नवंबर 2026 है।
24 नवंबर तक आवेदन का मौका
बैंक ने एप्लिकेशन पोर्टल 4 नवंबर को सक्रिय कर दिया है। अंतिम तारीख 24 नवंबर है। तारीख और इंटरव्यू की तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है। आवेदन शुल्क से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी अधिसूचना में दी गई है, जिससे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।
इतनी है फीस
बैंक ऑफ़ बड़ौदा सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर समेत विभिन्न पदों के लिए जनरल, ओबीसी और EWS उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क का भुगतान करना। एससी, एसटी, पात्र एक्स सर्विसमैन, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 150 रुपये है। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन मोड में फीस का भुगतान किया जा सकता है।
योग्यता और आयु सीमा
सभी पदों के उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की योग्यता होना अनिवार्य है। ग्रुप हेड, हेड इन्वेस्टमेंट और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए निर्धारित एनआईएसएम सर्टिफिकेशन होना चाहिए। संबंधित क्षेत्र में 3 से 12 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।
ग्रुप हेड और हेड इन्वेस्टमेंट के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष और न्यूनतम 35 वर्ष है। टेरिटरी हेड के लिए न्यूनतम आयु सीमा 28 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष है। इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर के लिए न्यूनतम आयु सीमा 26 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है। सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए अधिकतम न्यूनतम आयु सीमा 24 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल होंगे। सबसे पहले आवेदन में दर्ज की गई योग्यता, अनुभव और सर्टिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन होगा, जिसकी तारीख जल्द ही घोषित हो सकती है। चयनित उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक असिस्टेंट और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा, तब फाइनल लिस्ट जारी होगी।

