IAS Transfer: पश्चिम बंगाल में इन 4 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

चार आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। एक को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बीरभूम एडीएम भी बदले गए हैं। आइए जानें किसी क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2026

पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया है। साउथ 24 परगना और बीरभूम के एडीएम बदले गए हैं। विशेष आयुक्त समेत अन्य कई पदों के प्रभार में भी फेरबदल हुआ है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश 3 नवंबर को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी किया गया है।

राज्यपाल के आदेश से बैच 2014 के आईएएस अधिकारी सिक्वा मोनाजा को आदेश तक योजना एवं संख्यायिकी विभाग में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।  इससे पहले वह पर्यावरण अध्ययन एवं वेटलैंड प्रबंधन संस्थान के निदेशक पद पर कार्यरत थी। साथ ही पर्यावरण विभाग के विशेष आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल भी रही थी।

आयुष विभाग के सचिव बदले 

आईएएस अधिकारी शरद कुमार द्विवेदी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को आयुष विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अगले आदेश तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

साउथ 24 परगना के नए एडीएम कौन?

बैच 2020 आईएएस इस अधिकारी अवध सिंघल को साउथ 24 परगना के एडीएम पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही वह गंगासागर मेला का प्रभार भी संभालेंगे, जिसका आयोजन 3 महीने के लिए काकद्वीप पर होने वाला है।

शुभम अग्रवाल का भी तबादला

बैच 2020 के आईएएस अधिकारी शुभम अग्रवाल को मुख्यमंत्री के OSD पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा होम एंड हिल्स डिपार्टमेंट और  पी एंड आर डिपार्टमेंट के अवर सचिव पद का प्रभार भी संभालेंगे। इससे पहले वह एडीएम बीरभूम पद पर कार्यरत थे। सरकार के प्रधान सचिव सुरेंद्र गुप्ता ने संबंधित आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews